फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक मर्डर: 20 साल पहले मिट्टी का तेल डाल कॉलेज की छत पर चढ़ी थी पूजा, महामंडलेश्वर के जीवन से जुड़े विवाद

Sat, 04 Oct 2025 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Oct 2025 03:11 PM IST
सार

अलीगढ़ में बाइक शोरूम संचालक अभिषेक की हत्या में आरोपी पूजा शकुन पांडेय 20 साल पहले मिट्टी का तेल डालकर कॉलेज की छत पर चढ़ गई थी। आरोपी महामंडलेश्वर ने पिता के निलंबन के विरोध में जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में बखेड़ा किया था। आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
Aligarh Abhishek Gupta Murder case Pooja had poured kerosene on the college roof 20 years ago
abhishek gupta aligarh - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में बाइक शोरूम संचालक अभिषेक की हत्या में आरोपी पूजा शकुन पांडेय उर्फ महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती का छात्र जीवन से ही विवादों से नाता रहा है। वर्ष 2005 में उसके पिता आरआर आजाद जेवी जैन कॉलेज में प्राचार्य थे और उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिसके विरोध में वह कॉलेज की छत पर चढ़ गई थी और खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पांच घंटे तक कॉलेज में बखेड़ा चला था।


यह घटना सहरानपुर में 20 फरवरी 2005 को हुई थी। उस समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में कॉलेज की प्रबंध समिति ने आरआर आजाद का निलंबन वापस ले लिया था, तब जाकर पूजा कॉलेज की छत से उतरी थी। 
Aligarh Abhishek Gupta Murder case Pooja had poured kerosene on the college roof 20 years ago
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां-बाप, भाई और नौकर के साथ हुई थी गिरफ्तार
उसके बाद समर्थकों के साथ आरआर आजाद कॉलेज के प्राचार्य कक्ष पर पहुंचे और ताला तोड़कर प्राचार्य की कुर्सी कब्जा ली थी। देर शाम समर्थकों की भीड़ छंटने के बाद पुलिस ने पूजा को आत्मदाह की कोशिश करने और उसे आत्मदाह करने के लिए उकसाने में पिता आरआर आजाद, मां शकुंतला, भाई विवेक व नौकर हरीसिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
Aligarh Abhishek Gupta Murder case Pooja had poured kerosene on the college roof 20 years ago
पूजा शकुन का स्वागत करते हुए अभिषेक गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, 2005 में पूजा के पिता आरआर. आजाद जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य थे, जिन्हें अनियमिताओं के आरोप में प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया था। डॉक्टर अनिल वर्मा को उनके स्थान पर प्राचार्य बनाया गया था। उस समय पूजा भी जेवी जैन कॉलेज में ही पढ़ती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Abhishek Gupta Murder case Pooja had poured kerosene on the college roof 20 years ago
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुर्खियों में रही थी घटना
पिता को निलंबित किए जाने के विरोध में वह कॉलेज की छत पर चढ़ गई और उन्हें बहाल नहीं करने पर माचिस लहराते हुए आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं पूजा ने यह भी धमकी दी थी कि डॉक्टर अनिल वर्मा को चाकू मारकर खुद भी जान दे देगी। 

 
विज्ञापन
Aligarh Abhishek Gupta Murder case Pooja had poured kerosene on the college roof 20 years ago
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामला गरमाता देख पुलिस प्रशासन ने अनिल वर्मा को भी कॉलेज आने से रोक दिया था और उनसे कहा था कि आपके कॉलेज आने से विवाद और बढ़ सकता है, वह कोई गलत कदम उठा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed