फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक गुप्ता हत्याकांड: तीन लाख में कत्ल की बात हुई थी पक्की... इसलिए शोरूम संचालक से नाराज थी पूजा शकून

Sat, 04 Oct 2025 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Oct 2025 03:29 PM IST
सार

अभिषेक हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आसिफ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों पहले दो बार खैर जाकर अभिषेक का ठिकाना व उसके आने जाने का समय देखकर आए थे। घटना वाले दिन वे दोनों ही अपने मोबाइल नहीं लेकर गए थे। अंधेरे में सीसीटीवी में नहीं आएंगे। ये भी समझ लिया था।

विज्ञापन
Abhishek Gupta murder case murder confirmed for three lakh rupees Pooja Shakun was angry with showroom owner
Abhishek Gupta murder - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में बाइक शोरूम संचालक अभिषेक हत्याकांड में गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। अभिषेक हत्याकांड के संबंध में सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार आरोपी आसिफ ने पूछताछ में अधिकांश फजल द्वारा बताई गई बातें ही दोहराई हैं। उसने बताया कि वह और फजल दोनों ही वेल्डिंग का काम करते हैं।


फजल का पांडेय दंपती के घर सात-आठ साल से आना जाना था। तभी उन्होंने डेढ़ माह पहले किसी की हत्या का जिक्र फजल से किया। चूंकि आसिफ पहले दो बार जेल गया है। इसलिए फजल ने आसिफ को इस हत्या के लिए राजी किया।
 
Abhishek Gupta murder case murder confirmed for three lakh rupees Pooja Shakun was angry with showroom owner
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले वह फजल के साथ उनके घर गया। जहां पूजा ने अभिषेक की फोटो दिखाकर उसकी हत्या करने को कहा। साथ में उसके खैर के व्यापार, वहां रहने व खाना खाने जाने के होटल द टाउन पैलेस की जानकारी दी। इस पर उन्होंने इस हत्या के पांच लाख रुपये मांगे। मगर उन्होंने तीन लाख रुपये में बात पक्की की थी। इसके बाद एक लाख रुपया एडवांस दिया था। इसके बाद उन्होंने पूरा प्लान बनाकर हत्या की।
 
Abhishek Gupta murder case murder confirmed for three lakh rupees Pooja Shakun was angry with showroom owner
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं ले गए थे मोबाइल, घर में ही छिपा रहा अब तक
आसिफ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों पहले दो बार खैर जाकर अभिषेक का ठिकाना व उसके आने जाने का समय देखकर आए थे। घटना वाले दिन वे दोनों ही अपने मोबाइल नहीं लेकर गए थे। अंधेरे में सीसीटीवी में नहीं आएंगे। ये भी समझ लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Gupta murder case murder confirmed for three lakh rupees Pooja Shakun was angry with showroom owner
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नादा के सीसीटीवी खराब हैं, यह जानकारी भी कर ली थी। घटना के बाद वे गलियों के रास्ते से अपने घर पहुंच गए। घटना के बाद अभी तक अपने घर से नहीं निकला था। मगर बुधवार को फजल के पकड़े जाने के बाद उसे खुद के पकड़े जाने का डर था। इसीलिए अब भागने की योजना में घर से निकला। लेकिन पुलिस उस पर नजर गढ़ाए हुए थी। निकलते ही दबोच लिया गया।

 
विज्ञापन
Abhishek Gupta murder case murder confirmed for three lakh rupees Pooja Shakun was angry with showroom owner
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पूजा शकून की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंबर ब्लॉक करने से परेशान थी पूजा
उधर, अभिषेक पिता के अनुसार कंपनी में मेल व शिकायती पत्र भेजे जाने की जानकारी पर अभिषेक गुस्सा गया था। जिसके चलते 24 सितंबर को उसने पूजा का नंबर ब्लॉक कर दिया। नंबर ब्लॉक करने से तिलमिलाई पूजा स्वयं भी खैर आकर गोपनीय ढंग से अभिषेक पर नजर रखती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed