फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजमेर शरीफ से लौटे जायरीन पड़ रहे बीमार, कोठी मीनाबाजार में फैली अव्यवस्थाएं

Wed, 04 Mar 2020 12:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Mar 2020 12:52 PM IST
सार

रामलीला मैदान में भी पहुंची 15 बसें
 

विज्ञापन
Zaireen Return From Ajmer Sharif Sick In Kothi Meena Bazar
कोठी मीना बाजार पहुंचे जायरीन - फोटो : अमर उजाला
अजमेर शरीफ से आए करीब 80 हजार जायरीन मंगलवार को कोठी मीना बाजार मैदान में पहुंचे। सुबह से देर रात तक बसों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। पीने के पानी की किल्लत से आज भी जायरीन जूझते नजर आए। खानपान की सामग्री यहां खुले में बेची जा रही है।  
Zaireen Return From Ajmer Sharif Sick In Kothi Meena Bazar
कोठी मीना बाजार में खरीदारी करते जायरीन - फोटो : अमर उजाला
अजमेर में कुल शरीफ खत्म होने के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में जायरीन कोठी मीना बाजार और रामलीला के मैदान में पहुंचना शुरू हो गए। रामलीला मैदान में कोई शिविर नहीं लगा है, लेकिन यहां जायरीन मैदान में सुस्ताते हैं और बसें खड़ी करते हैं। कोठी मीना बाजार में लगे पंडालों में सुबह से ही पैर रखने को जगह नहीं मिली। कोलकाता, मिदनापुर, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से भी जायरीन की बसें यहां पहुंचीं। 
 
Zaireen Return From Ajmer Sharif Sick In Kothi Meena Bazar
पानी के टैंकर पर जायरीन - फोटो : अमर उजाला
यहां बच्चे सुबह से दोपहर तक पानी के लिए भटकते नजर आए। एक दो टैंकर पहुंच रहे थे मगर वह पर्याप्त नहीं थे। गंदगी भी पसरी हुई थी। हालांकि मंगलवार को नगर निगम की दो टीमों ने यहां सफाई की थी, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर से गंदगी पसर गई। बज्मे खुद्दाम संस्था के हाजी इलियास अख्तर वारसी, करम इलाही ने बताया कि पानी की किल्लत बनी हुई है। लोग जायरीन को खाद्य सामग्री बांटने भी पहुंच रहे हैं। सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। खानपान की सामग्री को ढक कर बेचने को कहा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zaireen Return From Ajmer Sharif Sick In Kothi Meena Bazar
मोबाइल चार्ज करते जायरीन - फोटो : अमर उजाला
मैदान में अस्थायी बाजार भी लगाया गया है। इसमें जायरीन खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों की साइकिलें, खिलौने, जूते, चप्पल और कपड़ों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसके अलावा आगरा का पेठा भी खूब बिक रहा है। उड़ती धूल के बीच खुले में पेठा, खानपान के सामान बेचे जा रहे हैं। पंडाल में मोबाइल चार्जिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इन मोबाइल चार्जरों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। चार्जिंग प्वाइंट की कमी होने के कारण लोग आसपास के दुकानदारों से भी मोबाइल चार्ज करा रहे हैं। इसकी एवज में दुकानदार उनसे पैसे भी वसूल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Zaireen Return From Ajmer Sharif Sick In Kothi Meena Bazar
अजमेर से लौटने वाले जायरीन - फोटो : अमर उजाला
अजमेर से लौटने वाले जायरीन की मेडिकल कैंप पर भीड़ लगी हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक यहां उपचार कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह से शाम तक मरीजों की लाइनें लगी रहीं। उल्टी दस्त, बुखार, जुकाम, बदन दर्द और डायबिटीज के मरीज भी कैंप में पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि गंदगी और थकान के कारण जायरीन बीमार पड़ रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चे शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed