भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे युवराज सिंह ने कहा कि उनके भीतर अभी बहुत क्रिकेट बचा है। आने वाले समय में फिर से दुनिया उनका खेल देखेगी। जल्द ही उनका बल्ला पहले की ही तरह से रन बरसाएगा। 2019 के विश्वकप पर जब सवाल किया तो नो कमेंट्स कहा और खामोश हो गए।
2 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
2011 के वर्ल्डकप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करके सिक्सर किंग के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले युवराज सिंह इन दिनों भारतीय टीम से बाहर हैं। कैंसर को हराकर मैदान में उतरने वाला क्रिकेट का यह योद्धा आज भी टीम में वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रहा है।
3 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मथुरा के नयति अस्पताल में मीडिया से रूबरू हुए युवराज सिंह हालांकि क्रिकेट पर पूछे जाने वाले सवालों से बचते नजर आ रहे थे लेकिन मीडिया के एक दो सवालों का जवाब उन्होंने दिया ही।
4 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह क्रिकेट अभी खेलेंगे तो उनका कहना था कि युवराज सिंह के भीतर अभी बहुत क्रिकेट बचा है। अभी तो उन्हें बहुत आगे तक खेलना है। इसके लिए लगातार मेहनत भी कर रहा हूं। आने वाले वक्त में लोगों को उनका एक नया क्रिकेट भी देखने को मिल जाएगा। उनका बल्ला फिर से उसी तरह रन बरसाएगा।
हालांकि युवराज सिंह ने तो एक दो सवाल के बाद क्रिकेट पर बोलने से साफ इंकार कर दिया था लेकिन जिस तरह से उन्होंने कहा कि वह लगातार मेहनत कर रहे हैं उससे साफ है कि युवी भारतीय टीम में स्थान बनाने को दिन रात लगे हैं।