फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में घायल हुए स्विस कपल को यूपी पुलिस ने दिया नायाब तोहफा, मिला रिटर्न गिफ्ट

Sat, 11 Nov 2017 06:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 11 Nov 2017 06:39 AM IST
विज्ञापन
up police gift for swiss tourist attacked in agra
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्‍थानीय युवकों के हमले का शिकार हुए स्विस जोड़े को उत्तर प्रदेश पुलिस ने नायाब तोहफा दिया है। पुलिस के इस प्रयास की चहुंओर सराहना हो रही है। पर्यटक भारत से मीठी यादें लेकर जाएं, यही पुलिस का प्रयास था। 
up police gift for swiss tourist attacked in agra
पर्यटकों पर हमला - फोटो : ANI
बता दें कि आगरा के फतेहपुरसीकरी में स्विटजरलैंड के लुसान से घूमने आए क्वांटम क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड मैरी ड्रॉग पर कुछ युवकों ने पत्‍थरों से हमला कर दिया था। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय तक पहुंचा और खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कठोरतम कार्रवाई के आदेश पुलिस को ‌दिए थे। 
up police gift for swiss tourist attacked in agra
इलाज कराते हुए - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने तुरंत हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। घायल पर्यटकों को दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हमले के कारण भारत में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
up police gift for swiss tourist attacked in agra
Twitter
ऐसे में भारत की 'अतिथि देवो भव' की छवि को बरकरार रखने के लिए यूपी पुलिस ने ट्विटर के जरिए एक मुहिम चलाई। दोनों पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए चले Get Well Soon Campaign में ट्विटर पर लोगों से #GWSMarieAndJeremy के साथ अपने संदेश ट्वीट करने को कहा गया। 
विज्ञापन
up police gift for swiss tourist attacked in agra
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस पर देश और दुनियाभर से हजारों शुभकामना संदेश ट्वीट किए गए। पुलिस ने इन सभी संदेशों को एक बुकलेट के रूप में संकलित किया है। यह बुकलेट एसएसपी आगरा और पीआरओ डीजीपी यूपी ने नई दिल्ली जाकर स्विस एम्बेसी और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को भेंट की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed