UP Crime News: कासगंज के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवक अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नरदोली गांव के निवासी अंकुर सोमवार रात करीब नौ बजे पशुओं की रखवाली के लिए खेत में बने घेर पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह जब उसके बड़े भाई कुलदीप और राजीव खेत से लौटे, तो अंकुर घेर पर नहीं मिला।
2 of 8
अंकुर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
घर पर भी न पाकर चिंतित भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। आशंका के चलते परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने भाई का शव देखकर स्तब्ध रह गए।
3 of 8
अंकुर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
शव की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।
4 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
Murder In Kasganj: अलग-अलग पड़ा मिला सामान
मृतक अंकुर का सामान रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर बिखरा मिला। सबसे पहले साइकिल मिली, उसके बाद गमछा और कुछ दूरी पर घड़ी पाई गई। सामान देखकर परिजन आगे बढ़ते गए और शव तक पहुंचे।
5 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
प्राइवेट पार्ट भी मिला क्षतिग्रस्त
अंकुर का प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गोली मारी थी। इसके अलावा, उसका चेहरा भी गोली से क्षत-विक्षत था।