फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा गोलीकांड...दहशत के 30 मिनट: आरोपी ने गले में दुपट्टा डाल युवती को घसीटा, मुंह पर पैर रख मारी गोली

Sat, 02 Apr 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
young man shot and injured the girl in agra
अस्पताल में भर्ती घायल युवती, आरोपी युवक देव - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सिरफिरे युवक ने बड़ी ही बेरहमी से युवती पर हमला किया था। उसने सोते समय युवती के गले में दुपट्टा डालकर जमीन पर घसीटा। दीवार में सिर मारा। तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। युवती को बचाने के लिए आई उसकी मां पर फायर कर दिया। वह बच गई। इसके बाद युवती के मुंह पर पैर रखकर पेट में गोली मारकर भाग गया। घायल युवती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। 



परिजनों ने युवती को पहले ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। उसके सिर की हड्डी टूट गई है। वहीं गोली पेट में दाहिनी ओर लगने के बाद जांघ में फंस गई। युवती की हालत गंभीर बनी है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। 

young man shot and injured the girl in agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दहशत के 30 मिनट 

सुबह 6:00 बजे : युवती की छोटी बहन पहली मंजिल से भूतल पर आती है।
सुबह 6:02 बजे : युवती के चीखने की आवाज आती है। उसकी मां सीढ़ियां चढ़कर कमरे में आती है।
सुबह 6:05 बजे : युवती को युवक दुपट्टे से खींच रहा था। दीवार में सिर मारा।
सुबह 6:06 बजे : युवती लहूलुहान हो जाती है। उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार भी करता है।
सुबह 6:08 बजे : मां के आने पर फायरिंग कर देता है। वह दरवाजा बंद करके बच जाती हैं।
सुबह 6:10 बजे : युवती के मुंह पर पैर रखकर खड़े होकर पेट में गोली मार देता है। घर में चीख पुकार मच जाती है।
सुबह 6:12 बजे : युवक सीढ़ियों आकर धमकाता है। इसके बाद निर्माणाधीन मकान से घर के बाहर कूदकर गली में भागने लगता है।
सुबह 6:15 बजे : गली में फायरिंग करे आरोपी यमुना की तरफ भाग जाता है।
सुबह 6:20 बजे : मोहल्ले के लोग निकल आते हैं। वह घायल को अस्पताल लेकर जाते हैं।
सुबह 6:25 बजे : पुलिस आ जाती है। घटना की जांच करती है। आरोपी की भी तलाश की जाती है।
सुबह 6:30 बजे : फायरिंग से लोग दहशत में आ जाते हैं। वह पुलिस के आने पर घर से बाहर निकलते हैं।
young man shot and injured the girl in agra
आरोपी युवक देव - फोटो : अमर उजाला

दहशत में घर से निकल आए भाई-बहन

घायल युवती की बहन ने बताया कि भाई एक फैक्टरी में काम करता है। वह रोजाना सुबह जाता है। उसके लिए वो खाना बनाती है। जिस समय आरोपी युवक देव आया, उससे कुछ देर पहले ही वह भूतल पर कमरे में आई थी। इसके बाद ही बहन की आवाज सुनी। चीख-पुकार मचने पर तीनों भाई और बहन जाग गए। मगर, देव सभी को तमंचे और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह सीढ़ियों तक आ गया था। इस कारण सभी घर से बाहर निकल गए। मोहल्ले के लोगों के आने पर देव धमकी देता हुआ भागा।  कोई उसका पीछा नहीं करे, इसलिए हवाई फायर भी किए, जिससे लोग दहशत में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man shot and injured the girl in agra
आरोपी युवक देव - फोटो : अमर उजाला

तीन साल पहले की थी मारपीट 

मां ने बताया कि बेटी तीन साल पहले फतेहाबाद में कपड़े की एक दुकान पर काम करती थी। तभी आते-जाते देव उसे परेशान करता था। एक दिन नंबर ले लिया। उसके बाद कॉल करने लगा। वो बेटी से शादी करने के लिए कहता था पर अपने परिजनों को बुलाने से इनकार करता था। एक साल पहले शादी से इनकार करने पर उसने बेटी के साथ मारपीट की थी। उन्होंने थाने पर शिकायत की। मगर, कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। वह जब भी मिलता बेटी से मारपीट करता था। दो महीने से बेटी ने बात करना बंद कर दिया। इस पर वो धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत भी पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
young man shot and injured the girl in agra
परिजन से पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस दे रही दबिश

घटना की जानकारी पर आईजी नचिकेता झा और एसपी सिटी विकास कुमार पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर परिजनों से बात की। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन वो फरार हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed