{"_id":"6298c093867eac6aac3d89d7","slug":"young-man-killed-the-daughter-of-constable-for-refusing-to-marry-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Murder Case: शादी से इनकार पर सिपाही की बेटी की हत्या, 31 घंटे घर में छिपाई लाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Murder Case: शादी से इनकार पर सिपाही की बेटी की हत्या, 31 घंटे घर में छिपाई लाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खुशबू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर गांव आबिदगढ़ के पास हत्या कर जलाया शव मथुरा के सिपाही वीरपाल सिंह की लापता बेटी 20 वर्षीय खुशबू का था। आरोप है कि शादी से इनकार पर नाऊ का सराय स्थित नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। शव को 31 घंटे अपने घर में पलंग के नीचे छिपाकर रखा था। इसके बाद रात में पिता के साथ शव को ठिकाने लगा आया था। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। खुशबू का फेंका गया मोबाइल और जूते आरोपी के घर से बरामद कर लिए गए हैं।
एक जून की सुबह आबिदगढ़ के पास पुलिस को गश्त के दौरान युवती का शव पड़ा मिला था। शव जल रहा था। पानी डालकर पुलिस ने आग बुझाई थी। अधजली लाश को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था। बुधवार रात को मृतका की शिनाख्त खुशबू के रूप में हुई।
2 of 5
खुशबू के पिता वीरपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खुशबू के पिता वीरपाल सिंह मूलरूप से जलेसर के नगला नैनसुख के रहने वाले हैं। मथुरा में यूपी 112 के सिपाही हैं। एत्माद्दौला के शांता कुंज कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। दो बेटियों में खुशबू बड़ी थी। वह कमला नगर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 30 मई की सुबह नौ बजे पड़ोसी के साथ कालेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। 31 मई को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
3 of 5
खुशबू के पिता वीरपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वीरपाल सिंह ने बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। शादी का दबाव बना रहा था। उन्होंने शादी से इंकार किया था। बेटी उससे मना कर रही थी। इस पर उसने खुशबू की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह खुशबू को पहले से जानता था। शादी करना चाहता था। उसने खुशबू को फोन करके अपने घर बुलाया था। उस समय माता-पिता गंगा स्नान करने गए थे। शादी की कहने पर विवाद होने लगा। खुशबू मना कर रही थी। गुस्से में उसने दुपट्टे से खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
यहीं पर जलता मिला था युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने शव को घर में ही छिपाया। पिता घर आ गए। दूसरे दिन पिता को जानकारी दी। 31 मई की रात तीन बजे पिता-पुत्र खुशबू के शव को ठिकाने लगा आए थे। पहचान नहीं हो पाए, इसके लिए जलाने का प्रयास भी किया था। परिजनों ने उसके मोजे और जींस को देखकर शिनाख्त की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।