{"_id":"6298a1d9c6958d5a0c6be886","slug":"kanpur-constable-murder-villagers-shocked-by-the-murder-of-constable-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Constable Murder: फिरोजाबाद के सिपाही देशदीपक की हत्या से गांववाले स्तब्ध, डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Constable Murder: फिरोजाबाद के सिपाही देशदीपक की हत्या से गांववाले स्तब्ध, डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही देशदीपक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के थाना बिल्हौर में तैनात फिरोजाबाद के गांव दयापुर निवासी सिपाही देशदीपक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर परिजन कानपुर के लिए रवाना हो गए। यहां उनके घर पर मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि आखिर किसने और क्यों देशदीपक की हत्या की है ?
थाना जसराना क्षेत्र के दयापुर निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र देशदीपक (30) 2018 में पुलिस में भर्ती हुए था। हाथरस में प्रशिक्षण लेने के बाद कानपुर के बिल्हौर थाना में पहली तैनाती थी। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को कानपुर से खबर मिली कि देशदीपक की हत्या हो गई है। इस खबर से पूरा परिवार सन्न रह गया। एक महीने पहले ही देशदीपक की शादी हुई थी। दुल्हन बनकर घर आई अंजली के हाथों से मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उसकी मांग उजड़ गई।
2 of 5
सिपाही का भतीजा जय
- फोटो : अमर उजाला
तीन भाई बहनों में देशदीपक सबसे छोटा था। बड़ी बहन की शादी कासगंज जनपद में हुई है, जबकि बड़े भाई दीपक की बीमारी के चलते छह माह पूर्व मौत हो चुकी है। छह माह के भीतर दोनों भाइयों की मौत ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अब परिवार में दीपक का एक पुत्र जय और दो पुत्रियां हैं।
3 of 5
शोकाकुल परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि देशदीपक का विवाह कुछ दिन पूर्व ही हुआ था। दुल्हन के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि पति का साथ छूट गया। देशदीपक एक दिन पूर्व ही पत्नी से मिलकर वापस ड्यूटी पर गया था। पत्नी ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन ड्यूटी का हवाला देकर वो वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिपाही के गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
चचेरे भाई अनुज ने बताया कि देशदीपक होनहार था। बीएससी करने के बाद बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी नौकरी लग गई, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ दिन बाद ही सारी खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
5 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और मृतक सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
देशदीपक की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। कुछ दिन पहले ही शादी की छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध को भी जोड़कर देख रही है। सिपाही की कॉल डिटेल समेत अन्य जांच की जा रही है, जिससे हत्याकांड का खुलासा हो सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।