फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: मैनपुरी में रामभजन पर नाचते-नाचते 'हनुमान' बने युवक ने त्यागे प्राण, लोग समझते रहे अभिनय

Sun, 04 Sep 2022 12:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
young man dies while dancing on Rambhajan who playing role of hanuman in mainpuri
हनुमान बने युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के नटराज होटल वाली गली में शनिवार की शाम भजन संध्या में रामभजन की धुन पर नाचते-नाचते हनुमान बने युवक की मौत हो गई। लोग इसे लीला मंचन समझ रहे थे, लेकिन जब युवक काफी देर तक स्टेज से नहीं उठा तो लोगों को जानकारी हुई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। युवक की मौत से जहां हर कोई हैरान है, वहीं युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 10 में रहने वाले रवि शर्मा जागरण आदि कार्यक्रम में किरदार निभाता था। शनिवार को वह नटराज होटल वाली गली में गणेश उत्सव के एक कार्यक्रम में हनुमान का अभिनय कर रहा था। कार्यक्रम चल रहा था। हनुमान बने रवि शर्मा रामभजन पर नृत्य कर रहे थे। 

young man dies while dancing on Rambhajan who playing role of hanuman in mainpuri
हनुमान बने युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में नृत्य करते-करते रवि अचानक रुक गया और स्टेज पर लेट गया। लोग इसे उसके अभिनय का कोई हिस्सा मान रहे थे, लेकिन जब वह कुछ देर तक नहीं उठा, तो लोग पास पहुंचे।  


young man dies while dancing on Rambhajan who playing role of hanuman in mainpuri
हनुमान बने युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने रवि को उठाया तो उसकी सांस चलना बंद हो चुकी थी। आनन-फानन उसे  जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man dies while dancing on Rambhajan who playing role of hanuman in mainpuri
भजन संध्या की झांकी में युवक बना था हनुमान - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। रवि की मौत की खबर सुनते ही चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को जिला अस्पताल से घर ले गए। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
young man dies while dancing on Rambhajan who playing role of hanuman in mainpuri
रवि शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी की नटराज होटल वाली गली में आसपास के लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। यहां रोजाना शाम को भजन और नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शनिवार शाम को हुई इस घटना से मोहल्ले के लोग हैरान हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed