फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Get a 50-Hectare Urban Forest with Boating, Butterfly Park Open Gym and Yoga Zones

आगरा: योगा के लिए शुद्ध वातावरण और बोटिंग का आनंद, जंगल थीम पर बनेगा पिकनिक स्पॉट; यहां तैयार हो रहा नगर वन

Sat, 24 Oct 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा के खंदारी स्थित नगला बूढ़ी में वन विभाग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल थीम पर नगर वन विकसित कर रहा है, जहां बोटिंग, तितली पार्क, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम और योग-ध्यान की सुविधाएं मिलेंगी।
 

विज्ञापन
Agra to Get a 50-Hectare Urban Forest with Boating, Butterfly Park Open Gym and Yoga Zones
वन विभाग की ओर से खंदारी रोड पर विकसित किया जा रहा नगर वन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब शहरवासियों को घूमने और पिकनिक मनाने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खंदारी के नगला बूढ़ी में 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैल रहा यह विशाल नगर वन जल्द ही आगरा का नया और पसंदीदा आकर्षण केंद्र बनने जा रहा है, जहां प्रकृति की गोद में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां घने जंगल के बीच बोटिंग, ओपन जिम, तितली पार्क और चिल्ड्रन जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं शहरवासियों को लुभाएंगी।
विज्ञापन


खंदारी रोड पर नगला बूढ़ी क्षेत्र में वन विभाग की 50 हेक्टेयर भूमि पर जंगल थीम पर इस पिकनिक स्पॉट का निर्माण तेजी से चल रहा है। शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिताने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। परिसर में बच्चों के लिए विशेष चिल्ड्रन पार्क, विभिन्न प्रकार के झूले और टहलने के लिए खूबसूरत नेचर ट्रेल तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही, भू-जल संरक्षण को बढ़ावा देने और सैलानियों को बोटिंग का आनंद देने के लिए एक कृत्रिम झील-तालाब का निर्माण भी किया गया है, जहां बोटिंग का लुत्फ भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


फिटनेस प्रेमियों के लिए ओपन जिम और मानसिक शांति के लिए योग-ध्यान हेतु विशेष योग हट बनाई जा रही हैं। ऊंचाई से पूरे जंगल और हरियाली के नजारे को निहारने के लिए एक आकर्षक वाच टॉवर भी स्थापित किया गया है, आगंतुकों की सुविधा के लिए कैंटीन और क्षेत्र का भव्य प्रवेश द्वार भी जंगल थीम पर ही तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तितली, मधुमक्खी अन्य जीव-जंतुओं का होगा ठिकाना
नगर वन को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि यहां पर्यावरण और जैव विविधता पर विशेष ध्यान देते हुए तितली और मधुमक्खी के अलावा 20 से अधिक जीव-जंतुओं और पक्षियों की प्रजातियों को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग पॉकेट तैयार किए जा रहे हैं, जिन पर शोध कार्य भी होंगे और क्षेत्र में भारी मात्रा में पेड़-पौधे लगाकर एक घना वन क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।


परिवार के साथ उठा सकेंगे लुत्फ
 वन संरक्षक आगरा संभाग डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि नगर वन को पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित कर रहे हैं। यहां कई तरह की पौधे, जीव-जंतु भी होंगे। खेलने, योग-ध्यान की सुविधा होगी। बोटिंग भी कर सकेंगे। शहर के बीच में बनने से लोगों को बड़ी सुविधा हो जाएगी। इसमें परिवार के साथ भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसका विकास चरणबद्ध किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed