फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में कार के बोनट पर बैठकर जन्मदिन की पार्टी मनाते युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। खास बात यह है कि बोनट पर बैठे युवक पिस्टल से केक काटते हैं। इसके बाद एक युवक खड़ा होकर दनादन फायर कर देता है। कार के आसपास कुछ अन्य लड़के भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ नाबालिग भी लग रहे हैं। जिस कार पर युवक बैठे हैं, उस पर आगरा का नंबर लिखा हुआ है। युवकों ने अपना जन्मदिन मैनपुरी मार्ग किनारे किसी खाली जगह पर मनाया। उनके पीछे मार्ग पर वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन युवक बेखौफ होकर पिस्टल के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने में मस्त हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार के नंबर से युवकों की तलाश कर रही है।
ये कैसी बर्थडे पार्टी: युवक ने दोस्तों संग कार के बोनट पर बैठ पिस्टल से काटा केक, फिर दनादन किए फायर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन