फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘जय हिंद, जय भारत’ कहकर लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा पुलिस भी हैरान, आप भी पढ़िए

Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide in agra of uttar pradesh
मृतक मुन्ना - फोटो : अमर उजाला
जय हिंद दोस्तों, आज की रात आखिरी रात है। मैं मुन्ना सुसाइड करने जा रहा हूं। आप सभी को अपना आखिरी सलाम। जय हिंद, जय भारत, इंकलाब जिंदाबाद। थाना न्यू आगरा के त्रिवेणी नगर में रहने वाले मुन्ना ने इन्हीं शब्दों के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप के आंसू नहीं रुक पा रहे हैं। रिश्तेदार उन्हें किसी तरह संभाल रहे हैं।

 
Young man committed suicide in agra of uttar pradesh
फांसी लगाने से पहले - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि मुन्ना बचपन से देश सेवा करना चाहता था। वह शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानता था। इसलिए अपने कमरे में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीरें भी लगा रखी थीं। भगत सिंह की फोटो वाले सिक्के भी अपने पास रखे हुए था। वह देश भक्ति के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। वह क्रांतिकारियों की तरह क्रांतिवीर बनने की चाहत लिए था। यही वजह थी कि वह सेना में भर्ती होना चाहता था। 
 
Young man committed suicide in agra of uttar pradesh
मुन्ना - फोटो : अमर उजाला
उसने तीन बार सेना भर्ती की परीक्षा दी। तीन जुलाई को भी सेना की भर्ती परीक्षा देकर आया था। मगर, उसका चयन नहीं हो सका। इससे वह टूट गया। कई दिन से परेशान भी चल रहा था। मगर, किसी को नहीं पता था कि वह यह कदम उठा लेगा। मरने से पहले खुद के मोबाइल से वीडियो बनाया। उसने फेसबुक पर दो वीडियो पोस्ट किए। इनमें सुसाइड वाला वीडियो 39 मिनट का है। यह वीडियो लाइव किया था। इससे पहले अपनी फेसबुक प्रोफाइल को फांसी लगाते हुए फोटो में बदल दिया था। सिक्कों से तिरंगा भी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...और पापा मैं आपके सपने पूरे नहीं कर सका

Young man committed suicide in agra of uttar pradesh
सुसाइड नोट
उसने तीन पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि जीना चाहता हूं, मगर, जिंदगी रास नहीं आती। मरना चाहता हूं तो मौत पास नहीं आती। बहुत उदास हूं, इस जिंदगी से क्योंकि किस्मत भी तड़पाने से बाज नहीं आती।  इसके बाद आर्थिक स्थित ठीक न होने की बात कही है। उसने लिखा कि उसकी वजह से घर में परेशानियां बढ़ गईं। मम्मी-पापा मुझसे जो चाहते थे, उसे मैं पूरा नहीं कर पाया। मुझे लेकर पापा ने जो सपने संजोये थे, उन सपनों पर पानी फिर गया। उसने हर समय सोने की आदत और आलस को भी अपनी परेशानी का कारण बताया। वहीं पुलिस के लिए लिखा कि मेरी मौत के बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए। आखिर में लिखा है कि मैं घर छोड़कर नहीं जाना चाहता था। 
विज्ञापन

फरवरी में बिहार की युवती से तय हुआ था रिश्ता

Young man committed suicide in agra of uttar pradesh
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि मुन्ना का रिश्ता बिहार की युवती से तय किया था। फरवरी 2019 में शादी होनी थी। उसके होने वाले ससुर ने ही वीडियो फेसबुक पर देखा। इसके बाद पिता को बताया। इसके अलावा रिश्तेदार कैलाश के भतीजे मोंटी ने दुबई में यह वीडियो देखा। इसके बाद अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। कैलाश ने परिजनों को बताया। तब तक परिजनों को जानकारी हो चुकी थी।

परिवार में मचा कोहराम
मुन्ना की दो स्कूल वैन भी चलती थीं। वह खुद भी गाड़ी चलाता था। मगर, कई दिन से वैन नहीं चला रहा था। उसकी छोटी बहन अनुपमा, भाई विकास और सचिन है। मां गीता देवी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। पिता प्रभु प्रसाद सदमे में हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed