{"_id":"5e5e5b298ebc3ef4087c4893","slug":"yogi-adityanath-played-holi-with-thakur-ji-in-sri-krishna-janmasthan-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण की भक्ति में रंगे मुख्यमंत्री योगी, चांदी की पिचकारी से ठाकुरजी संग खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण की भक्ति में रंगे मुख्यमंत्री योगी, चांदी की पिचकारी से ठाकुरजी संग खेली होली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केशवदेव मंदिर में मुख्यमंत्री ने खेली होली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्राचीन केशवदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ठाकुरजी के संग चांदी की पिचकारी से होली खेली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने गोविंदनगर गेट पर केशव वाटिका का अवलोकन किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह और भागवत भवन में श्रीराधा-कृष्ण के दर्शन और पूजा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवसीय गेट पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चंद्रभान गुप्ता ने दुपट्टा ओढ़ाकर अगवानी की।
3 of 5
केशवदेव मंदिर में मुख्यमंत्री ने खेली होली
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी करीब 20 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान में रुके। इस दौरान वो साधु-संतों की कीर्तन मंडली के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति में तल्लीन हो गए। ठाकुरजी के संग होली खेली। संस्थान के कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री को प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ मुख्यमंत्री योगी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने बरसाना में श्रीराधारानी के दर्शन किए। यहां रंगोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बरसाना स्थित माताजी गोशाला में गो चिकित्सालय का लोकार्पण किया। यहां से वृंदावन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा रही। एडीजी आगरा अजय आनंद, कमिश्रर अनिल कुमार, आईजी ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा की कमान संभाली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।