{"_id":"689ac8c78f869ad2b4020eb9","slug":"yamuna-reached-danger-mark-in-agra-water-entered-balkeshwar-and-foundry-nagar-2025-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में खतरे के निशान तक पहुंची यमुना...बल्केश्वर और फाउंड्री नगर में घुसा पानी, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में खतरे के निशान तक पहुंची यमुना...बल्केश्वर और फाउंड्री नगर में घुसा पानी, लोगों में दहशत
Tue, 12 Aug 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:23 AM IST
सार
Yamuna Water Level: यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। आगरा के बल्केश्वर, फाउंड्री नगर सहित किनारे बसे निचले इलाकों में पानी घुस रहा है। इतना ही नहीं खेत जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन
यमुना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Flood Situation in UP: आगरा में यमुना का उफान खतरे का निशान छूने के लिए आतुर है। सोमवार को नदी चेतावनी स्तर से महज आठ इंच यानी 0.66 फुट नीचे थी। रात में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। बल्केश्वर, फाउंड्री नगर के निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस रहा है। पोइया घाट पर खेत जलमग्न हो गए हैं।
जलस्तर पर बनाई गई नजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एवं एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला का कहना है कि बाढ़ का खतरा नहीं है। आकस्मिक स्थिति में बचाव व राहत के लिए टीमें तैयार हैं। यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो यमुना पर बने बैराजों से डिस्चार्ज बढ़ सकता है।
यमुना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक की स्थिति
- 533 मिमी बारिश अब तक हो चुकी शहर में
- 26,269 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ओखला बैराज से
- 15,888 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ताजेवाला बैराज से
- 73,832 क्यूसेक पानी छोड़ा गया गोकुल बैराज से
- 533 मिमी बारिश अब तक हो चुकी शहर में
- 26,269 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ओखला बैराज से
- 15,888 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ताजेवाला बैराज से
- 73,832 क्यूसेक पानी छोड़ा गया गोकुल बैराज से
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना का बढ़ा जलस्तर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है जलस्तर
- 494.4 फीट वाटर वर्क्स पर यमुना का जलस्तर
- 495 फीट आगरा में बाढ़ का न्यूनतम जलस्तर
- 499 फीट यमुना में मध्यम बाढ़ का जलस्तर
- 508 फीट सर्वाधिक बाढ़ का जलस्तर
- 494.4 फीट वाटर वर्क्स पर यमुना का जलस्तर
- 495 फीट आगरा में बाढ़ का न्यूनतम जलस्तर
- 499 फीट यमुना में मध्यम बाढ़ का जलस्तर
- 508 फीट सर्वाधिक बाढ़ का जलस्तर
विज्ञापन
उफान पर यमुना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ते जलस्तर से घाटों पर लगाए निगम कर्मचारी
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यमुना किनारे स्थित हाथी घाट, बल्केश्वर और दशहरा घाट पर कर्मचारियों की तैनाती कर नजर रखी जा रही है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि घाटों पर दो-दो कर्मचारी शिफ्ट के हिसाब से तैनात हैं। निर्माण विभाग के अभियंता को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर नालों के बैक होने की समस्या से बचने के लिए सैंड बैग तैयार किए गए हैं। ब्यूरो