फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: वाराणसी की तर्ज पर विकसित होंगे बटेश्वर के घाट, बदल जाएगी तस्वीर

Sun, 28 Aug 2022 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Ghats Of Bateshwar Will Be Develop Like Varanasi agra hindi news
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर (ब्रज की काशी) के घाट वाराणसी की तर्ज पर विकसित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर शनिवार को तीर्थ स्थल ट्रस्ट के चेयरमैन व पूर्वमंत्री और प्रोजेक्ट कारपोरेशन एवं पर्यटन विभाग की टीम के साथ बटेश्वर पहुंचे। यहां पर 3.50 करोड़ की लागत से विकसित हुए घाटों का जायजा लिया। जर्जर घाटों का सर्वे किया। सर्वे में तैयार किया गया 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। बताया कि जीर्णोद्धार के साथ बटेश्वर के घाट वाराणसी के घाट जैसे दिखने लगेंगे।

लौट आएगा  पुराना वैभव

पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि घाटों के विकास के साथ तीर्थ नगरी का पुराना वैभव लौटेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले आर्किटेक्ट और प्रोजेक्ट कारपोरेशन की टीम ने 125 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जिससे बटेश्वर का कायाकल्प हो जाएगा।
 
Yamuna Ghats Of Bateshwar Will Be Develop Like Varanasi agra hindi news
बटेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि इतिहास संरक्षित होगा। लेजर लाइट से मंदिर जगमगाएंगे। नई तकनीक के साथ नए स्वरूप में बटेश्वर दिखेगा।
 
Yamuna Ghats Of Bateshwar Will Be Develop Like Varanasi agra hindi news
बटेश्वर के घाट पर दीपदान - फोटो : अमर उजाला
 उन्होंने बताया कि जैन तीर्थ शौरीपुर बटेश्वर मंदिर और 12 करोड़ की लागत से तैयार हुए अटल संकुल के बीच कनेक्टिविटी का लोग लाभ उठा सकेंगे।          
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Ghats Of Bateshwar Will Be Develop Like Varanasi agra hindi news
अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर का रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

अटल के घर का खंडहर स्मारक बनेगा

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खंडहर पडे़ घर आंगन के दिन बहुरने की आस जगी है। बबूल की झाड़ियों की जगह पर स्मारक बनेगा। 
विज्ञापन
Yamuna Ghats Of Bateshwar Will Be Develop Like Varanasi agra hindi news
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
पूर्वमंत्री ने बताया कि शासन ने खंडहर को लेकर प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। जिस पर तहसील प्रशासन दस्तावेज खंगालने में जुट गया है। प्रशासन के प्रस्ताव के बाद स्मारक बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed