फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: काशी की तर्ज पर विकसित होंगे अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर के घाट

Tue, 20 Aug 2019 10:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Ghats of Bateshwar will be develop like Varanasi
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर (ब्रज की काशी) के घाट बनारस की तर्ज पर विकसित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा में शामिल घाटों के विकास के लिए सोमवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह एवं विधायक पक्षालिका सिंह ने भूमि पूजन किया। इसके लिए सरकार ने पहले ही 3.60 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। 
Yamuna Ghats of Bateshwar will be develop like Varanasi
भूमि पूजन के दौरान भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर की शिव मंदिर शृंखला के रानीघाट और महादेव घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए भूमि पूजन सोमवार को पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अटल जी स्मृतियों का संरक्षण देश दुनिया में बटेश्वर का गौरव बढ़ायेगा। 
Yamuna Ghats of Bateshwar will be develop like Varanasi
बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी की कुलदेवी का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायकर ने बताया कि बटेश्वर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने के भी प्रयास हो रहे हैं। अटलजी की स्मृति स्थलों का विकास मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Ghats of Bateshwar will be develop like Varanasi
बटेश्वर में यमुना घाट (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
निर्माण एजेंसी यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के प्रबंधक विनोद विहारी, प्रोजेक्ट ऑफीसर हरी शंकर गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में दो मंदिरों के घाटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण होगा। लाल पत्थर बिछाया जाएगा। पार्क और गेट का निर्माण होगा। 10 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर शासन को और भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
Yamuna Ghats of Bateshwar will be develop like Varanasi
पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन के दौरान अटल से जुड़ी यादों को साझा कर पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह भावुक हो उठे। भूमि पूजन समारोह में डॉ वीर बहादुर सिंह, माधौ सिंह बघेल, हर नारायन सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed