{"_id":"5d2412c38ebc3e6cd11ba648","slug":"yamuna-expressway-reality-check-after-bus-accident-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह जिस जगह बस हादसा हुआ, रात में वहां पसरी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह जिस जगह बस हादसा हुआ, रात में वहां पसरी लापरवाही
Wed, 10 Jul 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर रात में सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
देश के पहले एक्सप्रेसवे पर रात में सफर अपने रिस्क पर करें। यहां न तो सुरक्षा के और न ही सुगम आवागमन के कोई संसाधन हैं। यदि कोई हादसा हो जाए तो आपके पास सिवाय चीखने-चिल्लाने के कुछ नहीं है। यमुना एक्सप्रेसवे पर लापरवाही का आलम यह है कि सोमवार तड़के जिस जगह हादसा हुआ, रात में उसके आसपास भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं था।
यमुना एक्सप्रेसवे पर पोस्ट 158
- फोटो : अमर उजाला
पोस्ट: 158 (समय: रात 11:05 बजे)
इसके नीचे अंडरपास है। लगभग 20 फीट नीचे जमीन है। रात में वाहन चालकों को यहां सचेत करने के लिए सोलर लाइट लगाई गई थीं। लेकिन पिछले दो साल से खराब हैं। यहां सुरक्षाकर्मी केहरी सिंह तैनात है लेकिन रात में सिर्फ सोने के लिए आता है। उसका कहना है कि दो साल से लाइटें खराब हैं।
पोस्ट 160 पर सो रहा सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पोस्ट: 160 (समय: रात लगभग 11:25 बजे)
इस अंडरपास के ऊपर भी सोलर पैनल लगा हुआ है। लेकिन ये खराब है। यहां तैनात सुरक्षाकर्मी ब्रजमोहन ने बताया कि 3 महीने से सोलर लाइटें खराब हैं। कई बार एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को बताया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं। वह सिर्फ यहां सोने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट 163 पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
पोस्ट: 163 (समय: रात लगभग 11.45 बजे)
सिक्सलेन एक्सप्रेसवे के दोनों ट्रैक के बीच में लगभग आठ फुट खाली जगह है। लगभग 18 फुट नीचे सर्विस लेन है। रेलिंग के बाद कोई रुकावट नहीं है। ऐसे में यहां संकेतक के लिए सोलर पैनल था लेकिन ये भी खराब पड़ा है। यहां कोई कर्मचारी भी तैनात नहीं है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला