फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना एक्सप्रेस वे हादसा: पिता की मौत के बाद बेटी निभा रही थी 'फर्ज', अरीवा की मौत से टूटा परिवार

Wed, 10 Jul 2019 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
yamuna expressway accident Story of Death Ariva Latest News in hindi
अरीवा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद परिवार बिखर गया था। तीन बेटियों में अरीवा ने जिम्मेदारी संभाल ली। बेटी होकर पिता का फर्ज निभाने लगी। भाई और बहनों की पढ़ाई से लेकर घर के खर्च उठाने में बेटी कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। मां से कहती रही कि मैं मुंबई में हूं, जाने कब लखनऊ से दिल्ली की बस में बैठ गई, यह किसी को पता नहीं चला। वह घर तो नहीं आ पाई, उसकी मौत की खबर ने सबको रुला दिया। मां बिलख पड़ी, भाई और बहन बेसुध हो गए। मां यही कह रही थी कि बेटी ने मौत का सरप्राइज क्यों दिया?
yamuna expressway accident Story of Death Ariva Latest News in hindi
पोस्टमार्टम गृह पर अरीवा की मां और रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के रकाबगंज स्थित गौस नगर निवासी अरीवा (22) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अरीवा ने उन्नाव के कॉलेज से पीजीडीएम का कोर्स किया था। उसके पिता नसीम खान एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी अरीवा बड़ी बेटी थी, जबकि जुड़वा बेटी अनम, नमीरा और बेटा तोहीत है।
yamuna expressway accident Story of Death Ariva Latest News in hindi
अरीवा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल पहले नसीम खान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नसीम की पत्नी अफरोज जहां के सामने परिवार की जिम्मेदारी थी। तब अरीवा ने मां से कहा कि वह पिता का फर्ज निभाएगी। मां ने अपनी जमा पूंजी से अरीवा की पढ़ाई पूरी कराई। छह महीने पहले कॉलेज से प्लेसमेंट के बाद उसकी नौकरी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
yamuna expressway accident Story of Death Ariva Latest News in hindi
अरीवा की मां - फोटो : अमर उजाला
अरीवा ने मां को वादा किया कि अब वह किसी तरह की कमी नहीं होने देगी। दोनों बहनों की बीकॉम की फीस दी। अफरोज जहां ने बताया कि शनिवार को बेटी ने फोन पर बात करके कहा कि मां मैं 16 जुलाई को आऊंगी। बहुत सारे काम हैं। मगर, वह तो नहीं आई, सोमवार सुबह लखनऊ पुलिस ने घर आकर उसके घायल होने के बारे में बताया।
 
विज्ञापन
yamuna expressway accident Story of Death Ariva Latest News in hindi
झरना नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
अरीवा के मौसेरे भाई जावेद ने बताया कि अरीवा बच्चों को बहुत प्यार करती थी। कुछ दिन पहले जावेद के घर आई थी। उनके बच्चों को टीशर्ट दी थी। एक टीशर्ट अपने पास भी रख ली थी। उनसे कहा था कि जब वापस मुंबई से लखनऊ आऊंगी तो साथ में टीशर्ट पहनेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed