फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्डः कॉपियों में परीक्षार्थियों ने लिखे ऐसे जवाब, जानकर आप नहीं रोक पाएंगे हंसी

Thu, 22 Mar 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 22 Mar 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
wrong answer written by students in up board answer books
कॉपी पर आंसर की जगह कुछ और ही लिखा - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान की गई सख्ती का असर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की कॉपियों में दिख रहा है। तमाम परीक्षार्थियों ने कॉपी खाली छोड़ दी है। प्रश्नों के उत्तर गलत लिखे गए हैं। वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह की बातें लिखी हैं। 
wrong answer written by students in up board answer books
उत्तर पुस्तिका - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल विज्ञान विषय की कॉपी में एक परीक्षार्थी ने लिखा है- ‘सर पास करा दो, मेरे भाई साहब तीन साल से फेल हो रहा हूं। 2000 रुपये इनाम।’ परीक्षार्थी ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। एक अन्य परीक्षार्थी ने लिखा है कि ‘सर जी या मैडम, कोई भी हो, आप बेटी को बोझ नहीं समझते तो 60 नंबर मुझे दे दो, आप की अति कृपा।’ 
wrong answer written by students in up board answer books
रुपये - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि ‘सर, मेरे पापा चाहते हैं कि मैं पास हो जाऊं। पापा के लिए भीख मांग रहे हैं।’ इधर हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने परिवार नियोजन के संबंध में पूछे गए सवाल पर कॉपी में अश्लील चित्र बना दिया है। कॉपियों में रुपये निकलने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
wrong answer written by students in up board answer books
कॉपी में निकला रुपया - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल विज्ञान में प्रश्न था, हीमोग्लोबिन किसमें पाया जाता है। परीक्षार्थियों में कई ने उल्टे सीधे उत्तर लिखे। एक ने लिखा, हिमालय में मिलता है। एक का उत्तर था, पाकिस्तान में पाया जाता है। परीक्षक कॉपियां जांचते समय ऐसे उत्तर आने पर हंसी नहीं रोक पा रहे है।
विज्ञापन
wrong answer written by students in up board answer books
कॉपियों की जांच करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के चौथे दिन भी उप प्रधान परीक्षकों (डीएचई) और परीक्षकों की उपस्थिति बहुत कम रही। पांच में से तीन मूल्यांकन केंद्रों पर 50 फीसदी परीक्षकों ने भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। मूल्यांकन कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं आ पा रही है। 15 दिन के अंदर मूल्यांकन कार्य पूरा हो पाना संभव नहीं है। वेतन काटने और रोके जाने के आदेश का भी शिक्षकों पर असर नहीं दिख रहा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed