{"_id":"5ffc28a42c40fb1fc33de941","slug":"work-at-tajmahal-dayana-bench-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: संरक्षण कार्य से और खूबसूरत होगा ताज, सेंट्रल टैंक और डायना सीट चमकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: संरक्षण कार्य से और खूबसूरत होगा ताज, सेंट्रल टैंक और डायना सीट चमकाए
Mon, 11 Jan 2021 04:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर संरक्षण कार्य करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के संगमरमरी सेंट्रल टैंक में पत्थरों के बीच खुल गए जोड़ों को भरने का काम रविवार को किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने डायना सीट और इसके आसपास सेंट्रल टैंक पर प्वाइंटिंग करके संरक्षण कार्य किया। पत्थरों के बीच की जगह से मसाला निकल जाने के कारण इसमें पानी जाने से सीलन और पत्थरों के गिरने की आशंका बनी रहती है, इस वजह से एएसआई ने रविवार को सेंट्रल टैंक पर प्वाइटिंग कर संरक्षण शुरू किया। डायना सीट पर भी यह काम कराया गया।
ताजमहल में सेल्फी खींचते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को बढ़ गई सैलानियों की संख्या
नए साल में द्वितीय शनिवार और रविवार की छुट्टी में ताज पर सैलानियों की संख्या बढ़ गई। रविवार को ताज पर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन टिकटों की 15 हजार की तय सीमा में पर्यटक आए। पूरे टिकट न बिकने के कारण ऑफलाइन टिकट की बिक्री नहीं की गई। ताज के पूर्वी गेट पर टिकट स्कैन करने के लिए नेटवर्क की दिक्कत बनी रही। यहां दो दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल में समस्या है, जिस वजह से पर्यटकों को टिकट बुक कराने में परेशानी हो रही है।
नए साल में द्वितीय शनिवार और रविवार की छुट्टी में ताज पर सैलानियों की संख्या बढ़ गई। रविवार को ताज पर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन टिकटों की 15 हजार की तय सीमा में पर्यटक आए। पूरे टिकट न बिकने के कारण ऑफलाइन टिकट की बिक्री नहीं की गई। ताज के पूर्वी गेट पर टिकट स्कैन करने के लिए नेटवर्क की दिक्कत बनी रही। यहां दो दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल में समस्या है, जिस वजह से पर्यटकों को टिकट बुक कराने में परेशानी हो रही है।
धूप में दमकता ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के आसपास रेहड़ी लगाकर लगाकर रोजी-रोटी कमाने वालों के लिए वीकेंड मुस्कान लेकर आया। रविवार को सैलानियों ने अच्छी खरीदारी की। रेहड़ी लगाकर हैंडीक्राफ्ट, पेय पदार्थ, आइस क्रीम आदि बेचने वाले को अनुमानित 3.5 लाख रुपये का कारोबार मिला। यह सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़े सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को स्मारकों पर आए सैलानी
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 14621
आगरा किला 3102
फतेहपुर सीकरी 1161
सिकंदरा 1030
महताब बाग 396
एत्माद्दौला 303
रामबाग 92
मरियम टूम 68
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 14621
आगरा किला 3102
फतेहपुर सीकरी 1161
सिकंदरा 1030
महताब बाग 396
एत्माद्दौला 303
रामबाग 92
मरियम टूम 68
विज्ञापन
ताजमहल: ताज के दीवानों का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
पेय पदार्थों का व्यापार करने वाले रन सिंह ने बताया कि वे पिछले तीन साल से शिल्पग्राम पार्किंग में यह काम कर रहे हैं। यहां के अलावा ताजमहल के आसपास करीब 100 ठेल-धकेल और रेहड़ी लगाकर काम करते हैं। इसमें खानपान, सजावटी उत्पाद, हस्त निर्मित सामान आदि की बिक्री होती है। लॉकडाउन से लेकर ताज खुलने तक व्यापार ठप रहा। इधर, सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से बिक्री ठीक-ठाक हो पा रही है। खासकर शनिवार-रविवार को भीड़ अधिक होने का ज्यादा फायदा मिलता है। हालांकि लॉक डाउन से पूर्व की तुलना में बिक्री एक चौथाई है।