{"_id":"5fd6e89efff9805947453659","slug":"women-will-get-protection-of-panic-buttons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल मिलेगी सुरक्षा, 70 चौराहों पर लगेंगे पैनिक बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल मिलेगी सुरक्षा, 70 चौराहों पर लगेंगे पैनिक बटन
Mon, 14 Dec 2020 09:55 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को मिलेगी पैनिक बटन की सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने से महिलाओं को पैनिक बटन की सुरक्षा मिल जाएगी। 70 चौराहों पर यह बटन लगेगा। इसे ट्रायल के तौर पर सूर सदन चौराहे पर लगा दिया गया है। सभी बटन को स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। अगर किसी महिला के पास मोबाइल न हो या अपराधी ने यह छीन लिया हो तो भी वह पुलिस तक अपनी बात इन लाल बटन के माध्यम से पहुंचा पाएगी।
सूरसदन चौराहा पर लगा पैनिक बटन
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि स्मार्ट सिटी कंपनी ने उन चौराहों की सूची मांगी थी जहां पैनिक बटन लगाए जाने हैं। यह मुहैया करा दी गई है। शहर के सभी प्रमुख चौराहे इसमें लिए गए हैं।
आगरा का एमजी रोड
- फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड , माल रोड, फतेहाबाद रोड के सभी चौराहे लिए गए हैं। यह सेवा अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी। पुलिस की तैयारी पूरी है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बटन दबाते ही पुलिस तक पहुंच जाएगी सूचना
एसपी सिटी ने बताया कि जैसे ही किसी चौराहे पर पैनिक बटन दबाया जाएगा, वैसे ही पुलिस तक इसकी सूचना पहुंच जाएगी। दरअसल, पैनिक बटन को स्मार्ट सिटी के कंट्रोम रूप से जोड़ा जाएगा। इस बटन से आने वाली सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की अलग से ट्रेनिंग हो चुकी है। जैसे यूपी-112 की गाड़ी उसी जगह पहुंच जाती है, जहां से सूचना आई हो, वैसे ही पैनिक बटन दबाने पर मदद मिलेगी।
एसपी सिटी ने बताया कि जैसे ही किसी चौराहे पर पैनिक बटन दबाया जाएगा, वैसे ही पुलिस तक इसकी सूचना पहुंच जाएगी। दरअसल, पैनिक बटन को स्मार्ट सिटी के कंट्रोम रूप से जोड़ा जाएगा। इस बटन से आने वाली सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की अलग से ट्रेनिंग हो चुकी है। जैसे यूपी-112 की गाड़ी उसी जगह पहुंच जाती है, जहां से सूचना आई हो, वैसे ही पैनिक बटन दबाने पर मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता को सुन और देख भी पाएगी पुलिस
- पैनिक बटन वाली जगह पर कैमरे और ऑडियो सिस्टम भी लगा होगा।
- महिला जैसे ही बटन दबाएगी, कंट्रोल रूम में घंटी बजेगी और पता चल जाएगा कि कौन से चौराहे से सूचना आई है।
- उसी चौराहे के कैमरे और ऑडियो सिस्टम को देखा जाएगा। इसमें महिला दिख जाएगी।
- अगर वह कुछ बताती है तो बटन के सामने बोलने पर उसकी आवाज कंट्रोल रूम में सुनी जा सकेगी।
- शिकायत सुनते ही उसकी मदद के लिए पुलिस को भेज दिया जाएगा। ( जैसा एसपी सिटी ने बताया )