{"_id":"5faaca038ebc3e9bea14f331","slug":"woman-found-newborn-baby-on-footpath-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘कान्हा’ से अलग होने के ख्याल से रो पड़ीं ‘यशोदा’, नियम-कानून बने ममता के बीच दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कान्हा’ से अलग होने के ख्याल से रो पड़ीं ‘यशोदा’, नियम-कानून बने ममता के बीच दीवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीना की गोद में नवजात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ घंटों का ही साथ था, लेकिन ‘कान्हा’ से अलग होने के ख्याल से ‘यशोदा’ रो पड़ीं। आगरा में सोमवार की शाम को फुटपाथ पर मिले नवजात बच्चे को लेकर एत्माद्दौला थाने पहुंची सास-बहू को पुलिसकर्मियों ने समझाया। गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया का हवाला दिया फिर भी आंसू रुक नहीं रहे थे। बच्चे को आश्रय गृह पहुंचा दिया गया। दोनों महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।
2 of 5
मीना की गोद में नवजात
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांस यमुना कॉलोनी के फेज दो में एक स्कूल के पास सोमवार शाम तकरीबन आठ बजे नुनिहाई निवासी मीना को नवजात शिशु एक थैले में मिला था। आसपास कोई नहीं था। मीना ने उसे गोद में उठा लिया। नजदीक के अस्पताल में लेकर गईं।
3 of 5
महिला की गोद में नवजात, एत्माद्दौला थाना
- फोटो : अमर उजाला
मीना ने नवजात की नाल कटवाई। उपचार कराने के बाद अपने घर ले गईं। बहू शबनम ने नवजात की देखभाल की जिम्मेदारी उठाई। शबनम के एक साल का बेटा है। नवजात को रातभर उन्होंने अपनी गोद में सुलाया। मीना ने बच्चे के मिलने की सूचना पुलिस को भी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चाइल्ड लाइन की टीम के साथ थाने में नवजात लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस ने शबनम और मीना को नवजात को लेकर थाने बुलाया। चाइल्ड लाइन की टीम भी पहुंच गई। चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियों और पुलिस ने शबनम से बच्चे को लिया तो अनायास वह रोने लगीं। वह बच्चे को देने के लिए तैयार नहीं हुईं, सास मीना की भी आंखों में आंसू थे। उन्होंने भी बहू के समर्थन में कहा कि बच्चा उन्हीं के पास रहने दिया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
राजकीय बाल गृह (शिशु) आगरा
- फोटो : अमर उजाला
चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि किसी भी बच्चे को गोद लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। काफी समझाने पर वह तैयार हुईं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि नवजात को आश्रय गृह में रखवाया गया है। उसे इस तरह से कौन छोड़कर गया? इसके बारे में पता किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।