फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   winds improved air quality level in agra

ताजनगरी में चलीं राहत भरी की हवाएं, धुंध छंटने से खिली धूप, मौसम हुआ खुशनुमा

Mon, 18 Nov 2019 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
winds improved air quality level in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दिवाली के बाद से शुरू हुए धुंध को तेज हवाओं ने साफ कर दिया। इससे ताजनगरी की हवा में रविवार को सुधार आया। लगभग 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 से घटकर रविवार शाम तक 67 पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही चली हवाओं के कारण वातावरण में छाई धुंध छंटने लगी। रविवार की सुबह भी हवाएं चलीं और धूप भी खिल गई। धूप खिलने से भी वायुमंडल पर असर पड़ा। मौसम साफ रहने से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 
विज्ञापन


प्रदूषणकारी तत्वों में भी कमी दर्ज की गई। कार्बन मोनोऑक्साइड अधिकतम 97 से घटकर 54 तक पहुंच गई। रविवार को धूल कणों पीएम 2.5 माइक्रोग्राम में भी की आई। यह न्यूनतम 60 और अधिकतम 147 तक रहे, जबकि शनिवार को अधिकतम 305 दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा का प्रदूषण मीटर
वायु गुणवत्ता सूचकांक  -  67
 
प्रदूषण तत्व   न्यूनतम सामान्य अधिकतम
कार्बन मोनोऑक्साइड 20  27  54
नाइट्रोजन डाईऑक्साइ 37  71 87
ओजोन  6 21
पर्टिकुलेट मैटर 2.5 60 147
सल्फर डाईऑक्साइड  24  48
(सभी आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मी. में हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed