फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खीर में ही क्यों दी मौत की गोलियां: कत्ल से बाथरूम में दफनाने तक; रूबी के खाैफनाक इरादों से अंजान था सुरेंद्र

Sun, 05 Jul 2026 04:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Jul 2026 04:49 PM IST
सार

पत्नी ने पहले फावड़े से बाथरूम का फर्श खोदा। गड्ढा करने के बाद घसीटते हुए पति की लाश को बाथरूम में लेकर आई। शव को गड्ढे में डाला और गलाने के लिए घर में रखा नमक भी डाल दिया। बाहर से बाल्टी में भरकर मलबा अंदर लाकर बाथरूम में डाला। 

विज्ञापन
wife Ruby killed her husband Surendra and buried his body under bathroom floor in agra reveals shocking detail
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुरेंद्र को मीठा पसंद था। पर उसको क्या पता था कि उसकी यही पसंद माैत बन जाएगी। पत्नी रूबी ने खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। माैत होने के बाद शव को बाथरूम में दफना दिया। हत्या की किसी को भनक तक नहीं लगने दी। जिस फर्श के नीचे सुरेंद्र दफन था, उसी बाथरूम में पत्नी रोज नहाती थी। यूपी के आगरा जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी को हिला दिया। जब पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार किया तो उसने कई चाैंकाने वाले खुलासे किए। रूबी के खाैफनाक मंसूबों की पूरी कहानी...


पति की हत्या में गिरफ्तार रूबी ने पुलिस पूछताछ के दाैरान बताया कि पति सुरेंद्र को मीठा पसंद था। 17 मई की रात को पति बाजार से मीट लेकर आए। घर पर ही शराब पी और मीट खाया। उनके मीट खाने के बाद उसने खीर बनाई। पहले से रखी नींद की गोलियां पीस कर मिला दीं। पति नशे में खीर खा गया। कुछ देर बाद ही सो गया। वह भी पति के साथ ही सो गई। तीन बजे नींद खुली तो उसने पहले पति की सांसें चेक की। हरकत नहीं होने पर सीने पर कान लगाकर धड़कन सुनने का प्रयास किया। 

 
wife Ruby killed her husband Surendra and buried his body under bathroom floor in agra reveals shocking detail
आरोपी पत्नी रूबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति के मरने की पुष्टि के बाद सुबह सात बजे सास कमला देवी और दोनों बेटियों काे जगाया। पति कुछ दिन पहले अपने भरतपुर निवासी मामा के घर गए थे। वहां हंगामा किया था। सास और बेटियों को मामा का कॉल आने की जानकारी दी। मामा के भरतपुर पुलिस से शिकायत करने की बात बताकर जेठ के घर शाहगंज स्थित वायु विहार भेज दिया। उनके जाने के बाद दोबारा पति की मौत की पुष्टि की।

 
wife Ruby killed her husband Surendra and buried his body under bathroom floor in agra reveals shocking detail
सुरेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घसीटते हुए लाई पति की लाश
रूबी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के घर में निर्माण कार्य हो रहा था। उसने वहां मलबा डालने आए ट्राली वाले से आधी ट्राली मलबा मंगा लिया था। वह घर के बाहर ही मलबा छोड़ गया। उसने पहले फावड़े से बाथरूम का फर्श खोदा। गड्ढा करने के बाद घसीटते हुए पति की लाश को बाथरूम में लेकर आई। शव को गड्ढे में डाला और गलाने के लिए घर में रखा नमक भी डाल दिया। बाहर से बाल्टी में भरकर मलबा अंदर लाकर बाथरूम में डाला। इसके बाद धुरमुठ मांग कर मलबे को समतल कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife Ruby killed her husband Surendra and buried his body under bathroom floor in agra reveals shocking detail
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाथरूम में शौचालय की सीट पहले एक फीट ऊंची थी। मलबा डालने के बाद पूरी जमीन को एक लेबल में किया। खुद जाकर सीमेंट की बोरी, चंबल और बालू खरीदे। पड़ाेसी की मदद से एक लेबर से बात की। 19 मई को लेबर अपने एक साथी के साथ आया और 500 रुपये लेकर एक घंटे में बाथरूम का फर्श बना दिया। किसी को शक नहीं हो इसलिए घर पर ताला लगाकर खुद भी जेठ के घर चली गई। वहां पति के पुलिस के डर से कहीं चले जाने की कहानी बना दी। परिवार को शक न हो, इसलिए गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।

 
विज्ञापन
wife Ruby killed her husband Surendra and buried his body under bathroom floor in agra reveals shocking detail
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे खुला था हत्या का पूरा राज
सिकंदरा के दहतोरा में महिला ने शराब पीकर झगड़ा करने से तंग आकर पति सुरेंद्र (44) की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना दिया और मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पुलिस के अनुसार, खीर में 20 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की गई। हत्या के डेढ़ माह बाद पुलिस बुधवार को एक पुराने मामले में सत्यापन के लिए सुरेंद्र के घर पहुंची तो पत्नी रूबी घबरा गई। शुक्रवार को उसने अपने जेठ अनिल को बुलाया और घटना की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्श खोदकर सुरेंद्र का कंकाल बरामद करते हुए रूबी को गिरफ्तार कर लिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed