मैनपुरी जनपद में औंछा के मोहल्ला टंकी निवासी मनोज की हत्या पत्नी के अवैध संबंधों में रोड़ा बनने की वजह से की गई। प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर मार डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के अकबरपुर मोहल्ला टंकी निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। शव कमरे में पड़ा मिला था, उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। कुछ लोग इसे खुदकुशी भी मान रहे थे, लेकिन संदिग्ध मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की बात को नकारते हुए गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात कही गई है। वहीं मृतक के भाई विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया।
{"_id":"61a8c2564335ac7bff3c0ddf","slug":"wife-murdered-husband-with-lover-in-illegal-reletionship-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी दबाया सुहाग का गला, पिता की मौत का मंजर देखकर सहमी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी दबाया सुहाग का गला, पिता की मौत का मंजर देखकर सहमी बेटी
Thu, 02 Dec 2021 06:25 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: मृतक मनोज का फाइल फोटो और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मैनपुरी पुलिस ने लगाया बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में बताया गया कि मृतक की पत्नी खुशबू के अवैध संबंध गांव के अभिषेक मिश्रा के साथ थे। कई बार दोनों को समझाया भी गया, लेकिन उनका अवैध रिश्ता जारी रहा। दोनों घंटों मोबाइल पर बातें किया करते थे।
मृतक मनोज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मनोज जब विरोध करता था तो उसको भी धमका दिया जाता था। मंगलवार की देर रात खुशबू और उसके प्रेमी ने मनोज की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही खुशबू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रेमी अभिषेक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
बेटी ने देखा था पिता की मौत का मंजर
खुशबू ने अपने प्रेमी अभिषेक के साथ मिलकर जिस रात पति मनोज की गला घोंट कर हत्या की थी। उस समय सात वर्षीय पुत्री रिया ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा था। यह जानकारी परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई है। बताया कि इस घटना के बाद वह बेहद सहम गई थी, वहीं अभिषेक व खुशबू ने रिया को काफी धमकाया और उसको चुप रहने के लिए कहा था। जब परिजनों ने बच्ची से पूछा तो उसने पिता की हत्या का सच बता दिया।
खुशबू ने अपने प्रेमी अभिषेक के साथ मिलकर जिस रात पति मनोज की गला घोंट कर हत्या की थी। उस समय सात वर्षीय पुत्री रिया ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा था। यह जानकारी परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई है। बताया कि इस घटना के बाद वह बेहद सहम गई थी, वहीं अभिषेक व खुशबू ने रिया को काफी धमकाया और उसको चुप रहने के लिए कहा था। जब परिजनों ने बच्ची से पूछा तो उसने पिता की हत्या का सच बता दिया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन को सील कर दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मनोज की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अभिषेक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
गलत-फहमी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस की दौड़, पुलिसकर्मी की पुत्री के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
गलत-फहमी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस की दौड़, पुलिसकर्मी की पुत्री के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप