यूपी के मथुरा में एक और पति की हत्या कर दी गई। मथुरा के थाना गोविंद नगर के जयसिंहपुरा इलाके में महिला के अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था और इस पर विरोध जताया था।
यह आरोप लगाते हुए महिला के जेठ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव की तलाश में पुलिस ने अक्रूर जंगल और घाट पर सर्च ऑपरेशन चलाया। घर की भी तलाशी ली गई, लेकिन शव नहीं मिला।
जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका निवासी रामबाबू ने बताया है कि उनके सबसे छोटे भाई मनोज सोनी (42) 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद के बाद लापता हो गए। उनकी पत्नी नैना ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया।
2 of 10
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रामबाबू ने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तलाश करने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान सात जून को नैना घर में ताला लगाकर छोटी बेटी को साथ लेकर चली गई। घर में ताला लटका देख परिजन ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
3 of 10
मृतक का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के आदेश पर 11 जुलाई को थाना गोविंद नगर पुलिस ने मनोज की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी पत्नी व बेटी की तलाश शुरू की। रामबाबू ने बताया है कि एक सप्ताह पहले गोविंद नगर पुलिस मां-बेटी को मथुरा लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद नैना अपने मायके चली गई।
4 of 10
आरोपी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां पिता के पूछने पर नैना ने सारे राज खोल दिए। आरोप है कि नैना ने पिता से कहा कि छोटी बेटी और उसके प्रेमी ने पति मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए और फिर सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव अक्रूर के जंगल में दफना दिया है। मनोज ने बेटी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था। उसने इसका पुरजोर विरोध किया था। इसलिए वारदात को अंजाम दिया है। पिता ने यह जानकारी पुलिस व रामबाबू को दी।
5 of 10
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने उसी कॉलोनी में रहने वाले बेटी के प्रेमी डिलिवरी ब्वॉय विमल चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को जेसीबी मशीन से अक्रूर के जंगल में शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार को भी पुलिस ने अक्रूर के जंगल, घाट और घर में तलाश की, लेकिन शव का कहीं सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर शव की तलाश में जुटी है।