फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल देखने के बहाने पत्नी ने रची थी 'खूनी' साजिश, इस तस्वीर से हुआ पति की हत्या का खुलासा

Sat, 19 Dec 2020 10:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Dec 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
wife and her boyfriend arrested for husband killing in mathura
मृतक के बैग से मिली थी यह तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले में 16 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के नजदीक मिले युवक के शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। ताजमहल देखने के बहाने पत्नी ने खूनी साजिश रची थी। आगरा से लौटते वक्त इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक के बैग से मिली तस्वीर से युवक की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। 

wife and her boyfriend arrested for husband killing in mathura
यहीं पर मिला था युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर को राया कट के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई थी। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसपी देहात श्रीश चंद के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीम बनाई। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त शिवकुमार (27) पुत्र भरत सिंह निवासी सेवली (पलवल) के रूप में हुई। पुलिस ने छानबीन की तो प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। 
wife and her boyfriend arrested for husband killing in mathura
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी पूनम और संदीप पुत्र महावीर निवासी गोराला, टप्पल (अलीगढ़) को गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप पूनम का प्रेमी है। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए पूनम ने हत्या की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife and her boyfriend arrested for husband killing in mathura
पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
जून में ही शिवकुमार की शादी पूनम से हुई थी। पत्नी के कहने पर शिवकुमार उसे आगरा ताजमहल घुमाने ले गया था। संदीप इनका पीछा करता रहा। वह लगातार पूनम के संपर्क में रहा। आगरा से लौटते समय शिवकुमार और पूनम यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर उतरे। यहां पूनम लघुशंका जाने के बहाने पति को झाड़ियों में ले गई। 
विज्ञापन
wife and her boyfriend arrested for husband killing in mathura
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पीछे से पूनम का प्रेमी संदीप आ गया। उसने पत्थर से शिवकुमार के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पूनम और संदीप ने शिवकुमार के चेहरे और सिर पर कई प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed