{"_id":"5e06dbb48ebc3e87b0706f98","slug":"weather-update-six-month-old-child-died-due-to-cold-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी के सितम से कांपी जिंदगी, आगरा में छह माह के बच्चे की मौत, साल के आखिरी दिन होंगे 'खतरनाक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के सितम से कांपी जिंदगी, आगरा में छह माह के बच्चे की मौत, साल के आखिरी दिन होंगे 'खतरनाक'
Sat, 28 Dec 2019 05:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर सर्दी में पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 के आखिरी दिनों में सर्दी के सितम से जिंदगी कांप उठी है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से चली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण आगरा-मथुरा समेत पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठिठुर रहा है। मथुरा में शुक्रवार इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आगरा जिले के गांव बिजौली में ठंड से छह माह के बच्चे की मौत हो गई है।
शुक्रवार रात नौ बजे मथुरा के भूतेश्वर चौराहे का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण की नगरी में शुक्रवार इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया। अचानक गिरे तापमान ने जनजीवन ठप कर दिया। शनिवार की सुबह भी लोग घरों में दुबके रहे। सीआईआरजी के मौसम वैज्ञानिक डॉ राम चंद्रन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री तथा अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान अब तक का सबसे कम तापमान है।
ताजमहल में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को रात में तापमान के मामले में आगरा प्रदेश का तीसरा सर्द शहर रहा। सबसे कम तापमान अलीगढ़ में 3.6 डिग्री और झांसी में 4 डिग्री रहा। ताजनगरी में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता आम दिनों की तरह ही 50 मीटर से कम है। हाइवे और देहात में कई जगह दृश्यता शून्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में सर्दी से छह माह के बच्चे नितेश की मौत हो गई। दिनेश कुमार कुशवाह ने बताया कि छह माह के बेटे नितेश की गुरुवार की रात हालत बिगड़ गई थी। भोर में दूध पीने के बाद बच्चा खेलने लगा तो परिजनों ने समझा कि ठीक हो गया है। कुछ ही देर में उसकी हालत फिर बिगड़ गई। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे का शरीर सर्दी से अकड़ गया था।
विज्ञापन
सड़कों पर छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव करकौली में बृहस्पतिवार की रात खेत की रखवाली करने के लिए सो रहे किसान राम खिलाड़ी (55) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ठंड लगाने की संभावना जता रही है।