फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, धूप से दहकी ताजनगरी, तापमान 46 डिग्री पार

Sat, 14 May 2022 09:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 May 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
Weather update Maximum temperature crosses 46 degrees in Agra
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच आगरा में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के गर्म शहरों की सूची में आगरा तीसरे नंबर पर रहा। बांदा सूबे का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 49 डिग्री के करीब पहुंच गया। झांसी दूसरे नंबर पर रहा। शनिवार की गर्मी झुलसाने वाली रही। दोपहर में सड़कों पर तेज गर्मी के कारण सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। फिलहाल तापमान में कमी के आसार नहीं हैं।



शनिवार को दिन में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर रहा। पांच दिनों में आगरा में पारा 6 डिग्री उछल गया। शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन में लू के थपेड़ों ने झुलसाया तो रात में गर्म हवाओं की तपिश बरकरार रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Weather update Maximum temperature crosses 46 degrees in Agra
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला

आगरा में गर्मी का यह है रिकार्ड

दिन तापमान
27 मई 1998 48.6 डिग्री
एक जून 1994 48.5 डिग्री
10 जून 2019 46.6 डिग्री
28 अप्रैल 1979  46.5 डिग्री
5 जुलाई 1985 46.5 डिग्री
Weather update Maximum temperature crosses 46 degrees in Agra
हाईवे पर दोपहर को पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

पहली बार बाजार, सड़कों पर सन्नाटा

इस सीजन में सबसे गर्म दिन रहे शनिवार की दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम रही। द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के कारण सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहे, वहीं स्कूलों की छुट्टी भी जल्दी हो गई। इस वजह से दोपहर में सड़कों, बाजारों और स्मारकों पर लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। ताजमहल पर तेज धूप से बचाव के लिए पर्यटक छांव में बैठे नजर आए तो मुख्य गुंबद दोपहर में सूना पड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather update Maximum temperature crosses 46 degrees in Agra
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला - फोटो : अमर उजाला

लू का कहर जारी रहेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। रविवार को भी पारा 46 से 47 डिग्री के बीच बना रह सकता है। तापमान में फिलहाल कमी के आसार नहीं हैं। दिन के साथ रात में यानी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने रहेंगे। 
विज्ञापन
Weather update Maximum temperature crosses 46 degrees in Agra
गर्मी से पर्यटक हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला

शहर में 2 डिग्री तक ज्यादा है पारा

मौसम विभाग के एयरफोर्स स्थित केंद्र में रिकार्ड किए जाने वाले और शहर में विभिन्न स्थानों पर दर्ज किए जाने वाले पारे में 2 डिग्री का फर्क हो सकता है। मौसम विभाग एयरफोर्स के हरे-भरे वातावरण में जमीन से निश्चित ऊंचाई पर एयर टेंपरेचर रिकार्ड करता है, जबकि शहर में भारी ट्रैफिक, कंक्रीट की इमारतों, कोलतार की सड़कों के बीच धुआं उगलते वाहनों के बीच पारा और ज्यादा रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed