एक ओर आगरा की बेबीरानी मौर्या के उत्तराखंड की राज्यपाल बनने पर शहरवासियों ने स्वागत में पलकें बिछा दीं, वहीं दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन की पूरी व्यवस्था पानी-पानी हो गई। एक बारिश ने सड़कों को ऐसे डुबोया कि राज्यपाल के निवास की सड़क में पानी भर गया। राज्यपाल इस सड़क से गुजरती रहीं, लेकिन निगम प्रशासन ने पानी निकालने की जहमत नहीं उठाई।
रात के बाद शुक्रवार सुबह से ही बारिश होती रही। सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे के बाद बारिश बंद हुई। लेकिन इस बारिश से शहर की सड़कें लबालब हो गईं। बालूगंज स्थित उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी के निवास को आने-जाने वाली सड़क पर पानी भर गया। हालात ये हो गए कि आना-जाना मुश्किल हो गया।
नवनियुक्त राज्यपाल को बधाई देने वालों की कतार सुबह से ही लग गई थी। लोग गाड़ियों से बमुश्किल उनके घर तक पहुंचे।
4 of 4
राज्यपाल के घर जाती महिलाएं
इस दौरान ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्या भी अपने काफिले के साथ पानी भरी सड़क से निकली और वापस लौटीं। लेकिन राज्यपाल के निवास की सड़क से पानी निकालने की जहमत नगर निगम प्रशासन ने नहीं उठाई। राज्यपाल के अलावा अन्य लोग भी इस रास्ते से गुजरते रहे।