{"_id":"5d635b8d8ebc3e012e1f222b","slug":"water-logging-due-to-heavy-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की बारिश में तालाब बन गया ताजमहल का शहर, पानी में बह गए 11 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की बारिश में तालाब बन गया ताजमहल का शहर, पानी में बह गए 11 करोड़ रुपये
Mon, 26 Aug 2019 12:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज स्थित साकेत कॉलोनी चौराहा पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नगर निगम ने नाला सफाई पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन रविवार को एक घंटे की बारिश से शहर पानी से लबालब हो गया। अगर मुंबई की तरह एक ही दिन में 100-150 मिमी बारिश हो जाए तो क्या होगा? इन हालात में यही लग रहा है कि कई दिन के लिए शहर घरों में कैद होकर रह जाएगा। जलभराव से कारोबार पर तो असर पड़ा ही, ट्रैफिक भी रेंग रेंगकर चला। क्या बाइक, क्या कार और क्या एंबुलेंस... सब बंद हो गए। लोग इनमें धक्का लगाते नजर आए। मुसीबतें और भी आईं। तस्वीरें इन्हें बयां कर रही हैं....
पानी निकालने के लिए लगाया गया जेट पंप
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ 39 मिमी बारिश में ही रविवार को आधा शहर तालाब जैसा नजर आने लगा। बादल एक घंटे जमकर बरसे जबकि सड़कों पर भरा पानी चार घंटे बाद भी नहीं निकल सका। दो से ढाई फुट तक पानी भरा। नगर निगम को 27 जगह जेट पंप लगाने लगे। इसके बावजूद पानी नहीं निकला।
सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पहले सुबह रिमझिम हुई। इसके बाद दोपहर को ढाई बजे झमाझम हुई। साढ़े तीन बजे बारिश थम गई। जिधर देखो, तालाब जैसा नजारा था। बिजलीघर पर ढाई फुट पानी भरा था। शहर की धड़कन कही जाने वाली एमजी रोड पर पानी भर जाने से ट्रैफिक रेंग रहा था। मदिया कटरा पर मानसिक आरोग्यशाला के सामने सड़क पर दो फुट तक पानी भरा था। कार और बाइक का काफी हिस्सा डूब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारी भी हुई ठप
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास, करकुंज, मदिया कटरा, नाला पुलछिंगा मोदी की मलिन बस्तियां, सेंट जोंस चौराहा, शाहगंज, गैलाना रोड स्थित चंद्रानगर में भी जिंदगी की रफ्तार मानो थम सी गई थी। दुकानदार दुकानों से पानी बाहर निकालने में लगे थे। रात के आठ बज गए लेकिन पानी नहीं निकला।
विज्ञापन
मानस नगर में मंदिर के चारों ओर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
बोदला सेक्टर एक के श्रीराम आदर्श पार्क, राजेश्वर मंदिर के पास रश्मि विहार, फतेहाबाद रोड, आवास विकास कॉलोनी आदि जगह शनिवार को हुई बारिश का पानी भरा हुआ था। शहर के कुछ स्थानों पर रास्ता कच्चा होने की वजह से कीचड़ हो गई। इससे क्षेत्रीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग फिसल रहे हैं, चोट भी लग रही है।