फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के संगमरमरी 'हुस्न' पर बारिश से लग रहे दाग, देखिए तस्वीरें

Fri, 12 Jul 2019 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
water leakage in Taj Mahal minarets
ताजमहल का बारिश में भींगते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मानसून की बारिश ताजमहल की खूबसूरती पर दाग लगा रही है। पिछले चार-पांच दिनों में जोरदार बारिश से ताजमहल में कई जगह पत्थरों के चटके होने और जोड़ खुल जाने से पानी का रिसाव संगमरमर पत्थर पर काई के दाग लगा रहा है। 
water leakage in Taj Mahal minarets
संगमरमर के पत्थर पर काई के दाग - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की मीनार और गुंबद के साथ चमेली फर्श वाले प्लेटफार्म पर काई के दाग ज्यादा नजर आ रहे हैं। रिसाव के कारण संगमरमर पर जमा काई दूर से ही पर्यटकों की आंखों में खटक रही है।  
water leakage in Taj Mahal minarets
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल से जून तक यमुना में पानी की कमी और तापमान 44 डिग्री के पास होने के कारण गोल्डी काइरोनोमस कीड़ों का हमला होता रहा, जिस वजह से ताजमहल की उत्तरी दीवार पर हरे दाग लगातार बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
water leakage in Taj Mahal minarets
ताजमहल के पश्चिम की दीवार पर काला पडा कंकड़ लाईम - फोटो : अमर उजाला
अब बारिश में कीड़ों के दाग तो धुल गए, लेकिन छतरियों और कलश से रिस रहे पानी के कारण ताजमहल पर काई के दाग लग रहे हैं। फिलहाल एएसआई की ओर से सभी जगहों पर संरक्षण कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
water leakage in Taj Mahal minarets
ताजमहल से खूबसूरत नजारा - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार के मुताबिक, कुछ जगहों पर सीलन और रिसाव दिख रहा है। उन सभी जगहों पर काम कराया जा रहा है। पत्थरों के जो जोड़ खुल गए हैं, वहां प्वाइंटिंग की जानी है। मीनार समेत खुली जगहों पर विशेष रूप से देखरेख की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed