खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के वृंदावन कुंभ क्षेत्र में यमुना नदी का देवरहा बाबा घाट श्रद्धालुओं के लिए अब पिकनिक स्पॉट बन गया है। यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुंभ में आने वाले साधु-संत और श्रद्धालु देवरहा बाबा घाट पर स्नान कर रहे हैं। इस घाट पर यमुना मइया की दिव्य आरती भी होती है। रात को यह घाट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठता है।
2 of 5
वृंदावन कुंभ मेला: देवरहा बाबा घाट पर यमुना की आरती करते संत
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वृंदावन और आसपास के लोगों के साथ श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन को आ रहे भक्त भी यहां पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण नवनिर्मित संत देवरहा बाबा घाट बन रहा है। बड़ी संख्या में लोग देवरहा घाट का आकर्षण देखने यमुना तक आ रहे हैं।
3 of 5
वृंदावन: देवरहा बाबा घाट पर यमुना आरती करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
देवरहा घाट के निर्माण पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आई है। यह निर्माण उत्तरप्रदेश तीर्थ विकास परिषद ने कराया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 फरवरी को किया था। इस घाट के आकर्षण के चलते सबसे अधिक भीड़ कुंभ के मुख्य द्वार से इस घाट को जाने वाले मार्ग पर ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वृंदावन कुंभ मेला: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता देवरहा बाबा घाट
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के दौरान लोग घरों में कैद हो गए थे। पहला ऐसा मौका है जब लोग परिवार के साथ कहीं जा रहे हैं। वह स्थान इन दिनों कुंभ मेला में यमुना घाट पर देवरहा घाट है। वहां पर रात के वक्त घाट रंग-बिरंगी लाइटों से चमकता रहता है। यमुना के दूसरा तरफ देवरहा बाबा की साधना स्थली भी लाइटों से जगमग रहती है। इसी भव्यता को देखने के लिए लोग परिवार समेत पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वृंदावन कुंभ मेला 2021
- फोटो : अमर उजाला
श्रीधाम वृंदावन में यमुना के तट पर लगे कुंभ मेले में आने का निमंत्रण प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्रियों को दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। नियंत्रण देने वाले आचार्य मृदुल कांत ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने निमंत्रण पर स्वीकृति प्रदान की है। उधर, भाजपा नेताओं ने भी कई मंत्रियों को नियंत्रण भेजा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।