फिरोजाबाद जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार लगी हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। हर मतदान केंद्र पर पुलिसबल तैनात है। जिले में 11 बजे तक 22.22 फीसदी मतदान हो चुका है।
2 of 6
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के 2243 बूथों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए बूथों पर सुबह साढ़े छह बजे से लंबी कतारें लगना शुरु हो गईं थी। सात बजते ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरु हुई। घूंघट की ओट में महिलाएं वोट डालने के लिए पहुंचीं।
3 of 6
मोहम्मदाबाद पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार, सुरक्षा में तैनात एसआई अलवीना पठान
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला ब्लाक के मोहम्दाबाद में मतदान केंद्र पर सुबह से मतदाताओं की कतारें लगी हैं। 10 बजे के बाद यह संख्या और बढ़ गई। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के मद्देनजर एसआई अलवीना पठान व अन्य पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं।
4 of 6
नगला गिरधारी में पीठासीन के न होने के कारण देर से शुरू हुआ मतदान
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग भी वैशाखी का सहारा लेकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई बूथों पर मतदाता जल्द पहुंच गए। मगर अव्यवस्थाओं के चलते देरी से मतदान शुरु हो सका। गांव नगला गिरधारी में पीठासीन के न होने के कारण मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगी रही।
5 of 6
जसराना के गांव अतुरा पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
जिले में समय गुजरने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। बूथों के बाहर महिला पुरुषों की लंबे कतारें दिखीं। सुबह 11 बजे तक 22.22 बजे तक प्रतिशत मतदान रहा। सबसे ज्यादा मतदान मदनपुर ब्लाक में रहा। यहां 34 प्रतिशत मतदान हुआ है।