फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में टेंट व्यापारी की हत्या: बच्चों के साथ सड़क पर बैठी पत्नी, शव से लिपट फूट-फूटकर रोई, मासूम बिलखे

Sat, 27 Aug 2022 09:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
victim wife sitting on road with children after husband murder in agra
आगरा में हत्या के बाद हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में टेंट व्यापारी बॉबी (28) की हत्या के मामले में उसकी पत्नी प्रीति ने मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बॉबी परिवार के साथ प्रकाश नगर में एक मकान में किराये पर रहता था। शुक्रवार रात को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजन शाम तकरीबन चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को राम नगर पुलिया पर ले आए। उन्होंने सड़क पर शव रख दिया, जिससे जाम लग गया। 



मृतक की पत्नी प्रीति अपने बच्चों के साथ सड़क पर बैठ गई। वह पति के शव से लिपट फूट-फूटकर रोई। उसकी मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर थाने से फोर्स पहुंची। पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया। इस पर लोग भड़क गए। खींचतान होने लगी। 

victim wife sitting on road with children after husband murder in agra
पुलिस ने सड़क से महिलाओं को हटाया - फोटो : अमर उजाला
मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को हटाया। इसके बाद ही शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा जा सका।
victim wife sitting on road with children after husband murder in agra
मृतक की पत्नी को संभालती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि बॉबी का छह महीने पहले शिवालिन से विवाद हुआ था। शिवालिन ने बॉबी को चांटा मार दिया था, तब जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या के पीछे यही वजह बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
victim wife sitting on road with children after husband murder in agra
घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मृतक की पत्नी ने मोहल्ले के रहने वाले शिवालिन और अंकित पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
victim wife sitting on road with children after husband murder in agra
मृतक बॉबी का फाइल फोटो, रोती-बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के हरदुआगंज का रहने वाला बॉबी 12 साल से प्रकाश नगर में किराये के मकान में पत्नी प्रीति, दो बेटियों गुंजन, दिव्यांशी और बेटे यश के साथ रह रहा था। उसकी हत्या के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed