{"_id":"5e3c22548ebc3ee5f857c56d","slug":"valentine-week-2020-rose-day-celebrations-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Week: दिल्ली के गुलाब से ताजनगरी में महकी मोहब्बत, रोज-डे पर युवा कही दिल की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine Week: दिल्ली के गुलाब से ताजनगरी में महकी मोहब्बत, रोज-डे पर युवा कही दिल की बात
Fri, 07 Feb 2020 10:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
गुलाब हुआ महंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार की कश्ती में सवार होकर चलने वालों के लिए हाल-ए-दिल बयां करने का मौसम आ गया है। वेलेंटाइन वीक यानी प्यार के इस त्योहार का जश्न रोज डे के साथ शुरू हो गया। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे तक पहुंचने के लिए मोहब्बत की सात रस्मों से होकर गुजरना पड़ेगा। रोज डे पर गुलाब का फूल देकर दिल की बात कही गई।
गुलाब
- फोटो : social media
दिलवालों का शहर दिल्ली मोहब्बत की नगरी आगरा के प्रेमियों की धड़कनों के तार जोड़ने का जरिया बना। रोज डे पर युवक-युवतियां ने दिल्ली का गुलाब एक-दूसरे को थमाकर अपने मन की बात कही। विवाहित जोड़ों के अलावा दोस्त और परिजनों को भी अपनों ने गुलाब देकर रिश्ते की महक का एहसास कराया। इस पर्व को खास बनाने के लिए मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता से भी गुलाब मंगाया गया, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड दिल्ली के फूलों की है।
rose day
ढाई लाख गुलाब की होगी सप्लाई
आगरा के बाजारों से गुलाब की जबरदस्त मांग है। यह मांग दिल्ली, मेरठ आदि में पॉली हाउस में गुलाब की खेती करने वाले किसान पूरी करेंगे। वहां से करीब दो से ढाई लाख गुलाब की सप्लाई आगरा के बाजारों में होगी। फ्लावर डेकोरेटर के मुकेश कुशवाहा ने बताया कि पूरे हफ्ते में आगरा में आठ से 10 लाख रुपये के गुलाब की बिक्री होने की उम्मीद है।

Rose day
गुलाब की कीमत
15 से 20 रुपये की कीमत वाले गुलाब की कीमत भी बढ़कर 40 से 50 रुपये तक पहुंच गई है। अभी लाल गुलाब 20 से 40 रुपये तक मिल रहा है। जबकि पीला, सफेद, गुलाब रंग के गुलाब 40 रुपये के मिल रहे हैं। गुलाब से बना गुलदस्ता 250 से 300 रुपये से शुरू है। गिफ्ट गैलरी के रमन ने बताया कि आर्टिफिशियल गुलाब की भी मांग रही। यह 35 रुपये से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं।

फूल विक्रेता राकेश चंद्र ने बताया कि दिल्ली से गुलाब की सप्लाई हो रही है। वेलेंटाइन वीक के लिए 60 हजार फूल मंगाए हैं। पूरे हफ्ते गुलाब की अच्छी डिमांड रहेगी। फूल विक्रेता राजपाल यादव ने कहा कि वेलेंटाइन वीक के लिए 1200 बंडल गुलाब मंगवाएं हैं। ताजनगरी में इस हफ्ते सात दिन में आठ से 10 लाख का व्यवसाय होने का अनुमान है।