फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पीसीएस 2018 का परिणाम जारी: ब्रज की बिटिया का तीसरा स्थान, रोशन किया मथुरा का नाम

Sat, 12 Sep 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/लखनऊ Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
UPPCS Mains Result 2018 News: Mathura's Jyoti Sharma secures third Rank
यूपी पीसीएस 2018: ज्योति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की रहने वाली ज्योति शर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2018 की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ज्योति शर्मा इस समय अयोध्या में मिल्खीपुर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। उनके पिता देवेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में हैं, वह लखनऊ में तैनात हैं। मां उमा शर्मा गृहिणी हैं।
UPPCS Mains Result 2018 News: Mathura's Jyoti Sharma secures third Rank
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
ज्योति शर्मा ने बताया कि पिछली बार पीसीएस परीक्षा-2017 का रिजल्ट 11 अक्तूबर को आया था। बीडीओ पद पर नाम आने से काफी निराश हुई थी। 18 अक्तूबर को पीसीएस-2018 का इंटरव्यू थी इसलिए काफी अपसेट थी, पर इंटरव्यू अच्छा हो गया।
UPPCS Mains Result 2018 News: Mathura's Jyoti Sharma secures third Rank
ज्योति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अपने जूनियर्स को ज्योति शर्मा सलाह देती कि सिविल सेवा में तैयारी करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही लगन भी जरूरी है। अपने आलोचकों को अपने पास रखें। उनकी आलोचना को सकारात्मक रूप में लें तथा उन्हें गलत साबित करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPPCS Mains Result 2018 News: Mathura's Jyoti Sharma secures third Rank
माता पिता के साथ ज्योति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ज्योति शर्मा की छोटी बहन कीर्ति शर्मा ओएनजीसी में वैज्ञानिक और भाई दीपक शर्मा वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। ज्योति शर्मा ने लखनऊ में रहकर पीसीएस की तैयारी की थी। उनका अगला लक्ष्य आईएएस बनना है। 
विज्ञापन

यूपी पीसीएस 2018 का परिणाम जारी: कासगंज के दो सगे भाइयों का चयन, हासिल की ये रैंक

UPPCS Mains Result 2018 News: Mathura's Jyoti Sharma secures third Rank
गौरव और अंकित - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के दो सगे भाई यूपी पीसीएस चयनित हुए हैं। दोनों शहर के मोहल्ला जय जयराम निवासी रामप्रसाद के पुत्र गौरव और अंकित हैं। बड़े भाई गौरव ने 38 और अंकित ने 86 रैंक प्राप्त की है। इनके पिता रामप्रसाद स्वास्थ विभाग से सेवानिवृत्त हैं। मां पुष्पा देवी बेसिक शिक्षा में शिक्षिका हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed