{"_id":"68bbb01dedd131a4550791c1","slug":"up-weather-agra-rain-flooded-streets-waterlogging-traffic-chaos-schools-up-to-class-12th-are-closed-2025-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: एक दिन में हुई 43.2 एमएम बारिश...बिगड़ गए हालात, सड़कें बन गईं नदियां; 12वीं तक के सभी स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक दिन में हुई 43.2 एमएम बारिश...बिगड़ गए हालात, सड़कें बन गईं नदियां; 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
Sat, 06 Sep 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:23 AM IST
सार
आगरा में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें तालाब बन गईं, घर-दुकानों में पानी घुस गया और कई इलाकों में घंटों जाम से लोग परेशान रहे। यमुना के उफान पर आने से नाले सील कर दिए गए, जिससे जलभराव और भी भयानक हो गया।
विज्ञापन
बारिश की तस्वीरें
- फोटो : संवाद
तीन घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को शहर की सड़कें तालाब बन गईं। गली-मोहल्लों से लेकर पॉश इलाकों तक घरों में पानी भर गया। दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हो गया। संजय प्लेस, एमजी रोड, तोता का ताल रोड, यमुना किनारा से फतेहाबाद रोड, बिजलीघर पुल के नीचे जलभराव की वजह से जाम लग गया। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार तक बारिश का अनुमान जताया है।
आगरा में जलभराव
- फोटो : संवाद
उधर, यमुना किनारा पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे चार फीट पानी भर गया। इस दौरान स्कूटर व बाइक सवार निकलने की कोशिश में फंस गए। कई वाहन पानी भरने से खराब होकर रास्ते में बंद हो गए। जीवनी मंडी, मड़िया कटरा, जयपुर हाउस, सिकंदरा चौराहा, से कामायनी कट तक जाम लगा रहा। गुरुद्वारा से बाईंपुर तक हाईवे पर पानी भर गया। रावतपाड़ा, सुभाष बाजार व रोशन मोहल्ला, मोतीगंज में दुकानों में रखा सामान पानी से खराब हो गया। तहसील में वादकारियों को जलभराव से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण स्कूल बंद
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को खुलेंगे कक्षा 12 तक के स्कूल
बारिश और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को देखते हुए कक्षा नर्सरी से 12 तक के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। इनमें शासकीय, अशासकीय सहाता प्राप्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त (बेसिक), मान्यता प्राप्त (माध्यमिक), सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

पानी के बीच से गुजरती गाड़ी
- फोटो : संवाद
नाले सील करने से और बढ़ी मुश्किल
यमुना के उफान पर आने की वजह से निगम ने एहतियात के तौर पर नालों को सील कर दिया है। इस बीच शुक्रवार को हुई बारिश से जब शहर में पानी भरा तो उसे निकलने का रास्ता ही नहीं मिला। इसके कारण शहर के इलाकों में जलभराव से देर रात तक लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मोतीगंज में नाले के बैक मारने से बाजार में पानी भर गया। केदार नगर में नालो का पानी घरों में घुस गया। आगरा कैंट में भी यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

पानी से गुजरता बाइक सवार
- फोटो : संवाद
बारिश से रास्ते जलमग्न, जाम में फंसे वाहन
बारिश से शुक्रवार की दोपहर शहर में सड़कें जलमग्न हो गईं। एमजी रोड से लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। यातायात बाधित होने से कई मार्गों पर घंटों वाहन फंसे रहे। वाहनों की कतार लगने से करीब 2 घंटे तक लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। वाहनों को निकालने में यातायात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।