{"_id":"5a0581be4f1c1bd9798bb5fd","slug":"income-tax-raid-in-house-of-up-irrigation-department-engineer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजेश्वर सिंह यादव के घर-ससुराल भी पहुंचीं आयकर विभाग की टीमें, कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश्वर सिंह यादव के घर-ससुराल भी पहुंचीं आयकर विभाग की टीमें, कार्रवाई जारी
Fri, 10 Nov 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा/आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा/आगरा
Updated Fri, 10 Nov 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अायकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह यादव के पैतृक निवास और ससुराल में भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। एटा में उनके गांव और आगरा में ससुर के घर पर टीमें सुबह नौ बजे से कागजात खंगाल रही हैं।
2 of 5
अायकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह यादव का पैतृक निवास एटा के मेहनी गांव में है। आगरा के लायर्स कालोनी में उनके श्वसुर रणवीर सिंह यादव रहते हैं।
3 of 5
अायकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अचानक पहुंचे आयकर विभाग के 25 से अधिक अधिकारियों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। गांव मेहनी स्थित उनके घर से जरूरी कागजात जब्त करने के बाद अधिकारी मारहरा स्थित केनरा बैंक पहुंचे। यहां राजेश्वर सिंह और उनके परिवार के लोगों के खाते व लॉकर हैं। उनको भी चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अायकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं एटा में निर्माणाधीन एक होटल पर भी कार्रवाई जारी है। आगरा के लायर्स कालोनी में राजेश्वर सिंह यादव के श्वसुर रणवीर सिंह यादव के घर पर झांसी, आगरा और गाज़ियाबाद आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अायकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि राजेश्वर सिंह यादव के कई बड़े राजनेताओं से भी अच्छे खासे संबंध हैं। पूर्व की यूपी सरकार में भी उनके कई करीबी बड़े नेता रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।