सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर सिपाही की नौकरी से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा ने पुलिस विभाग में 1.52 लाख रुपये जमा करा दिए। उन्हें एसएसपी मुनिराज जी ने प्रशिक्षण और अन्य देय के रूप में खर्च रकम को जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया था। उन्होंने रकम के साथ अपनी किट और परिचय पत्र भी जमा कर दिया। आगरा पुलिस में रहीं महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्त का अनुरोध किया था, लेकिन नियमानुसार उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्त नहीं मिली। ऐच्छिक सेवानिवृत्त पेंशन नियमावली के अनुसार, जब सरकारी कर्मचारी की आयु 45 साल या अर्ह-कारी सेवा 20 साल पूरे करने के बाद तीन माह पहले ऐच्छिक सेवानिवृत्त का प्रार्थना पत्र दे सकता है। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी के माध्यम से ऐच्छिक सेवानिवृत्त प्रकरण में परिवार के सदस्यों सहमति के बाद ही ऐच्छिक सेवानिवृत्त किया जाता है।
आगरा: इस नियम से नहीं मिली थी प्रियंका मिश्रा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, पुलिस विभाग में जमा करने पड़े डेढ़ लाख रुपये
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन