{"_id":"60f42d038ebc3e6d360f0fe0","slug":"up-police-celebrated-birthday-of-martyr-bablu-kumar-daughter-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खाकी' ने बिखेरीं खुशियां: मथुरा पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन, खिल उठा मासूम का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खाकी' ने बिखेरीं खुशियां: मथुरा पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन, खिल उठा मासूम का चेहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश पुलिस फर्ज के साथ-साथ अपने कार्यों से लोगों में खुशियां भी बिखेर रही है। मथुरा से 'खाकी' की ऐसी ही दिल छू लेने वाली तस्वीरें आई हैं। पुलिस ने यहां रविवार को सेना के शहीद जवान बबलू सिंह की बेटी का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। गिफ्ट और केक लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शहीद की बेटी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं तो मासूम का चेहरा खुशी खिल उठा। परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार ने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि सेना के जवान बबलू सिंह 30 जुलाई 2016 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम गरिमा है। वह उस वक्त चार वर्ष की थी।
पुलिसकर्मियों के साथ शहीद की बेटी
- फोटो : अमर उजाला
वीरता पुरस्कार से सम्मानित शहीद बबलू सिंह की बेटी गरिमा का रविवार को जन्मदिन था। पुलिस ने उसके जन्मदिन को खास अंदाज में मनाकर यादगार बना दिया। पुलिसकर्मी गिफ्ट और केक लेकर अपनी गाड़ी से शहीद बबलू सिंह के घर पहुंच गए।
3 of 5
शहीद की बेटी को केक और गिफ्ट देते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने गिफ्ट और केक देकर गरिमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे। खाकी का यह रूप देखकर सभी ने पुलिस को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
शहीद बबलू सिंह सेना की 18 जाट रेजीमेंट यूनिट का हिस्सा थे। मरणोपरांत उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका पैतृक गांव झड़ीपुर (थाना फरह) है। हालांकि उनका परिवार अब शहर में रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
शहीद के मकान के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
शहीद बबलू सिंह की वीरता और बहादुरी को सम्मान देते हुए उनकी बेटी को पिता की कमी ना खले, इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। बीते वर्ष में पुलिस ने गरिमा का जन्मदिन मनाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।