आगरा जिले में पंचायत चुनाव के मतदान में मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिले के 15 ब्लॉक में फतेहपुर सीकरी अव्वल रहा। यहां 81.27 फीसदी वोट पड़े। दस ब्लॉक में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं के बीच जिले में गुरुवार को कुल 72.12 मतदान हुआ। कई बूथों पर शाम छह बजे के बाद भी मतदान होता रहा। इसके कारण मतदान प्रतिशत का सटीक आंकड़ा नहीं आ सका था।
{"_id":"607921be8ebc3e59220c6cd2","slug":"up-panchayat-chunav-2021-record-breaking-voting-for-panchayat-elections-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: आगरा में मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए किस ब्लाक में कितने पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: आगरा में मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए किस ब्लाक में कितने पड़े वोट
Fri, 16 Apr 2021 11:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के 15 घंटे बाद शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन ने 15 ब्लॉक का मतदान प्रतिशत जारी किया है। फतेहपुर सीकरी में सबसे ज्यादा 82.64 फीसदी महिलाओं व 80.08 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया है। अछनेरा में 79.17 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान बाह में 63.98 फीसदी रहा। एत्मादपुर, खंदौली, जगनेर, खेरागढ़, सैंया, शमसाबाद, फतेहाबाद समेत 10 ब्लॉक में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 में पहले चरण में जिले में 67.25 फीसदी मतदान हुआ था। तब चार चरणों में चुनाव कराया गया था। इस बार एक चरण में पूरे जिले में मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गई थीं। बूथ पर भीड़ अधिक होने के कारण महिलाएं जमीन पर बैठी नजर आईं। गांव सवाई, कुबेरपुर, गढ़ी रामी, रसूलपुर और चौगान स्थित बूथों पर लंबी लाइन लगी रही। तेज धूप में भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। खासकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोमबत्ती की प्रकाश में मतदान कार्य में जुटे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर के ग्राम पंचायत मितावली के गांव ओमकरपुर की बूथ संख्या 407 पर शाम 7: 50 बजे तक मतदान हुआ। वहीं गांव सिकतरा में बूथ संख्या 159 पर रात 8:25 बजे तक वोट डाले गए। बाह में जैतपुर के कचौराघाट समेत कई मतदान केंद्रों पर शाम 7.30 बजे तक मतदान चला। गुंगावली में आंधी के कारण बत्ती गुल होने से मोमबत्ती की रोशनी में मतदानकर्मियों को काम करना पड़ा।
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: फतेहाबाद के एक बूथ पर सड़क तक लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
ब्लाक मतदान प्रतिशत
एत्मादपुर 70.91
खंदौली 71.82
बिचपुरी 64.46
अकोला 67.06
बरौली अहीर 72.55
अछनेरा 79.17
फतेहपुरी सीकरी 81.27
जगनेर 75.48
खेरागढ़ 74.63
सैंया 74.68
शमशाबाद 70.95
फतेहाबाद 75.67
पिनाहट 68.48
बाह 63.98
जैंतपुर कलां 69.93
एत्मादपुर 70.91
खंदौली 71.82
बिचपुरी 64.46
अकोला 67.06
बरौली अहीर 72.55
अछनेरा 79.17
फतेहपुरी सीकरी 81.27
जगनेर 75.48
खेरागढ़ 74.63
सैंया 74.68
शमशाबाद 70.95
फतेहाबाद 75.67
पिनाहट 68.48
बाह 63.98
जैंतपुर कलां 69.93