{"_id":"5e6f44288ebc3ea7b770aca1","slug":"up-minister-chaudhary-udaybhan-singh-visits-sn-medical-college-for-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में राज्यमंत्री ने देखीं कोरोना वायरस से 'लड़ने' की व्यवस्थाएं, डीएम को लिखेंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में राज्यमंत्री ने देखीं कोरोना वायरस से 'लड़ने' की व्यवस्थाएं, डीएम को लिखेंगे पत्र
Mon, 16 Mar 2020 04:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 16 Mar 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस के आठ मामले आने के बाद से शासन-प्रशासन अलर्ट है। एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं जिला अस्पताल में भी मरीजों को भर्ती करने के लिए व्यवस्था की गई है। सोमवार को आगरा के अस्पतालों में कोरोना वायरस से लड़ने के इंतजामों का जायजा लेने राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह पहुंचे।
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने आइसोलेशन वार्ड का हाल जाना। सूत्रों के मुताबिक कोरोना से संक्रमण होने के बाद यहां कितने पलंगों की व्यवस्था है, स्टाफ का हाला जाना।
मेडिकल कॉलेज में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के दौरे के बाद राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखी। चिकित्सकों से उपचार आदि की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के बाद आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज या किसी अन्य शैक्षिक संस्थान को एहतियातन अस्थाई अस्पताल बनाते हुए यहां आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए उन्होंने प्रशासन से कहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेंसीएमओ के साथ राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी प्रभु नरायण सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आगरा के सबसे अधिक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसलिए सावधानियां बरती जा रही हैं।