फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में शाहजहां के उर्स पर कोरोना का खौफ नहीं, कार्यक्रम रद्द करने से कमेटी का इनकार

Mon, 16 Mar 2020 01:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
No Corona Effects On Shah Jahan's Urs At Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल में 21 से 23 मार्च तक होने वाले शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स पर कोरोना वायरस के खौफ का असर नहीं पड़ेगा। बेशक होली मिलन समारोह, सरकारी बैठकें, सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द हो गए और स्कूल, कालेजों की छुट्टी कर दी गई, लेकिन शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स को कमेटी एहतियात बरतकर मनाने के लिए तैयार है। उर्स कमेटी ने तीनों दिन के कार्यक्रम रद्द करने से इनकार किया है। 
No Corona Effects On Shah Jahan's Urs At Taj Mahal
शाहजहां-मुमताज की संगमरमरी कब्र - फोटो : अमर उजाला
शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स पर कोरोना वायरस के कारण संकट के बादल गहराने पर उर्स कमेटी ने स्पष्ट कर दिया है कि उर्स जरूर होगा। ताजमहल के अंदर जो भी लोग प्रवेश करेंगे, उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, उसके बाद प्रवेश दिया जाएगा।
No Corona Effects On Shah Jahan's Urs At Taj Mahal
ताजमहल पर विदेशी सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग करता व्यक्ति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एहतियात बरतने के बाद ही हर किसी को प्रवेश मिलेगा। केवल उर्स ही नहीं, बल्कि शुक्रवार को नमाज में भी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही नमाजियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
No Corona Effects On Shah Jahan's Urs At Taj Mahal
उर्स के दौरान ताजमहल परिसर में पर्यटक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उर्स के दौरान ताजमहल में पहले दो दिन तो दोपहर दो बजे के बाद प्रवेश निशुल्क कर दिया जाएगा, वहीं आखिरी दिन चादरपोशी के लिए पूरे दिन ताजमहल में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। तीनों ही दिन शाहजहां और मुमताज की भूमिगत कक्ष वाली असली कब्रें पर्यटक देख पाएंगे। 
विज्ञापन
No Corona Effects On Shah Jahan's Urs At Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
उर्स पारंपरिक है। उसे बंद नहीं किया जाएगा। हां, गेट पर स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। यूं भी पर्यटकों में खौफ है, इसलिए पहले ही पर्यटकों की संख्या कम है। उर्स में जो आएंगे, उनकी स्क्रीनिंग होगी, तब अंदर जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed