फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यपाल बोलीं: कुपोषण बड़ी समस्या, आने वाली पीढ़ी के लिए बेटियों का स्वस्थ होना जरूरी

Sat, 12 Oct 2019 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 12 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Up Governor Anandi Ben Patel Said malnutrition Big problem In India
आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 85 वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को स्वस्थ और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक बेटियां स्वस्थ नहीं होंगी, तब तक देश कुपोषण मुक्त नहीं हो सकता। समारोह में उन्होंने 108 मेधावियों को 121 मेडल प्रदान किए। 
Up Governor Anandi Ben Patel Said malnutrition Big problem In India
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ कुलपति व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय द्वारा 650 छात्राओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट कराया गया था। इसमें से 22 फीसदी छात्राओं के खून में हिमोग्लोबिन 10 फीसदी से भी कम है। इस पर उन्होंने चिंता जाहिर की। कहा कि जब हमारी बेटियां ही स्वस्थ नहीं होगी तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ कैसे हो सकती है।
Up Governor Anandi Ben Patel Said malnutrition Big problem In India
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
आनंदीबेन ने कहा कि देश अभी कुपोषण मुक्त नहीं है। देश को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए बच्चे के गर्भ में आने से लेकर उसके जन्म लेने तक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि स्वस्थ बच्चा जन्म ले। मगर, जब तक बेटियों के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा जाएगा, तब तक देश कुपोषण मुक्त नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Governor Anandi Ben Patel Said malnutrition Big problem In India
दीक्षांत समारोह में शामिल राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री, कुलपति व अन्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में मेधावी छात्र-छात्राएं अपना योगदान दें। बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ युवा खड़े हों। अपने परिवार में नाबालिग भाई या बहन के विवाह का विरोध करें। जब सामूहिक विवाह के माध्यम से प्रदेश सरकार बेटी के विवाह का पूरा खर्च उठा रही है तो बाल विवाह की आवश्यकता क्या है। 
विज्ञापन
Up Governor Anandi Ben Patel Said malnutrition Big problem In India
सबसे अधिक पदक पाने वाली आकांक्षाराज्यपाल, मुख्यमंत्री के कुलपति के साथ मंच पर - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने भ्रूण हत्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गुजरात में लिंगानुपात सुधार के लिए वर्ष 2003 से काम हो रहा है। युवाओं को भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता की अलख जगानी होगी। राज्यपाल ने 80 फीसदी मेडल छात्राओं के मिलने पर खुशी जाहिर की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed