फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्डः हिन्दी के पेपर के साथ शुरू हुई परीक्षा, तीसरी आंख से केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Tue, 18 Feb 2020 10:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 Feb 2020 10:29 AM IST
सार

58 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए हैं
62,865 परीक्षार्थी हाईस्कूल में हैं
56,949 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में हैं
21 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में
05 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील
158 सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट
06 उड़नदस्ते शिक्षा विभाग की ओर से बनाए

विज्ञापन
Up Board Exam 2020 Starts With Hindi Paper
परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई। मंगलवार को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने सुबह की पाली में हिंदी का पेपर दिया। आगरा जिले के सभी 158 केंद्रों पर परीक्षा हुई। 1,19,814 परीक्षार्थियों का पंजीकरण है।

 
Up Board Exam 2020 Starts With Hindi Paper
श्री रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज लोहामंडी में परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन सुबह आठ बजे से 11:15 की पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की
हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा है। श्री रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज लोहामंडी में हिंदी की परीक्षा में हाई स्कूल के परीक्षार्थी समय से पहुंचे और कक्ष निरीक्षकों ने नकल विहीन परीक्षा कराई।
Up Board Exam 2020 Starts With Hindi Paper
मॉनिटरिंग सेल से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जिले, मंडल और राज्य स्तर पर निगरानी हुई है। हालांकि चालू सत्र में सीसीटीवी की रिकार्डिंग रखने की व्यवस्था केंद्र स्तर पर नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Board Exam 2020 Starts With Hindi Paper
परीक्षा केंद्र पर छात्राओं की जांच करतीं शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में भी कड़ी सख्ती के बीच परीक्षा हुई। स्कूल-कॉलेजों के गेट पर ही छात्र-छात्राओं की जामा तलाशी ली गई। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर जांच पड़ताल की गई। 
 
विज्ञापन
Up Board Exam 2020 Starts With Hindi Paper
आरबीएस कॉलेज के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के सख्त इंतजाम हैं। जिले में 198 मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रखेंगे। शिक्षा विभाग ने 158 में से 91 परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को लगाया है। छह उड़नदस्ते बनाए हैं। जिलाधिकारी स्तर से सुपर जोनल 04, जोनल स्तर पर 08, सेक्टर स्तर पर 28 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed