फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक-वनः नहीं खुलेंगे ताजमहल और मंदिर-मस्जिद, 372 साल बाद हुआ ऐसा, डीएम ने दिए निर्देश

Mon, 08 Jun 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unlock 1.0 Taj Mahal And Other Temple Will Close In Agra At 8 June
ताजमहल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
ताजनगरी में मंदिर-मस्जिद सहित कोई धर्मस्थल नहीं खोला जाएगा। ताजमहल और किला सहित अन्य पुरातत्व स्मारक भी बंद रहेंगे। जैसे पाबंदी चली आ रही है, वैसे ही बनी रहेगी। केंद्र सरकार से धर्मस्थल और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से स्मारक खोले जाने की गाइडलाइन आने के बाद उम्मीद थी कि आगरा प्रशासन भी छूट दे देगा लेकिन डीएम प्रभु एन सिंह ने साफ किया कि रेड जोन केचलते कोई नई रियायत नहीं दी जाएगी।
Unlock 1.0 Taj Mahal And Other Temple Will Close In Agra At 8 June
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
17 मार्च को बंद किए गए ताजमहल सहित सभी स्मारकों को 80 दिन बाद भी खोले जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। संक्रमण का हवाला देकर प्रशासन ने इन्हें बंद रखने का ही निर्देश जारी किया है। जिस तरह नए मरीज तेजी से मिल रहे हैं, उससे लग रहा है कि स्मारकों के दीदार का इंतजार और लंबा होगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कंटेनमेंट जोन के बाहर भी स्मारक नहीं खुलेंगे। मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया।
Unlock 1.0 Taj Mahal And Other Temple Will Close In Agra At 8 June
शाही जामा मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने धर्मस्थलों पर पाबंदी बरकरार रखने का फैसला अवाम की हिफाजत और फला व बहबूदी के लिए किया है। अभी तक जिस अंदाज में मस्जिदों में अजान की जा रही थी और पांच नमाजी नमाज पढ़ रहे है, उसे कायम रखें, ताकि ताजनगरी को बचाया जा सके। हर किसी को भीड़ बनने से बचना होगा। -मोहम्मद उजैर आलम, नायब काजी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock 1.0 Taj Mahal And Other Temple Will Close In Agra At 8 June
आगरा का सेंट मैरी चर्च - फोटो : अमर उजाला
भक्तगण सब्र से काम लें। लॉकडाउन खत्म होने का मतलब यह कतई नहीं है कि बीमारी खत्म हो गई। धर्मस्थलों में समूहों को नियंत्रित करना मुश्किल काम है। इसलिए फिलहाल इनमें प्रवेश पर पाबंदी जारी रखना ही जनहित में रहेगा। लोग घरों में रहकर ईश्वर का ध्यान करें। -फादर मून लाजरस, आध्यात्मिक निर्देशक, आगरा महाधर्मप्रांत
 
विज्ञापन
Unlock 1.0 Taj Mahal And Other Temple Will Close In Agra At 8 June
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
शहर के बाहर होटल, गेस्ट हाउस और मॉल खोले जा सकेंगे। हालांकि कंटेनमेंट जोन में इसकी छूट नहीं होगी। पूरे जिले में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बंद ही रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed