फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में भी कम नहीं ताजमहल के लिए दीवानगी, वीकेंड पर तीन गुना हुई सैलानियों की संख्या

Mon, 28 Sep 2020 02:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Sep 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Tourists gathered at Taj Mahal on weekend
ताजमहल में सेल्फी खींचते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में भी ताजमहल के लिए दीवानगी कम नहीं हुई। 21 सितंबर को ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खोल दिए गए थे। महज सात दिन में ही ताजमहल और आगरा किला पर पर्यटकों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। खासकर शनिवार और रविवार को सैलानियों की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ी। ताजमहल खुलने पर सोमवार को जहां 1235 पर्यटक आए थे वहीं रविवार को इनकी संख्या 3512 हो गई। 
Tourists gathered at Taj Mahal on weekend
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन उद्योग सैलानियों में ताजमहल के प्रति दीवानगी से उत्साहित हुआ है। उद्यमियों का मानना है कि ताज पर सैलानियों की यह संख्या तब है, जब विदेशी उड़ानें और पर्यटक ट्रेनें बंद हैं और सैलानी केवल अपने वाहन से ही आ जा रहे हैं।
Tourists gathered at Taj Mahal on weekend
ताजमहल पूर्वी गेट पर ताज प्रदर्शनी को देखते हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजमहल में शनिवार के मुकाबले पर्यटक ज्यादा आए। 21 सितंबर को ताजमहल खुलने के बाद यह पहला रविवार था, जिस वजह से सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ। न केवल ताजमहल बल्कि आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, एत्माद्दौला, समेत समय स्मारकों में सैलानियों की संख्या में करीब तीन गुना इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists gathered at Taj Mahal on weekend
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सप्ताहांत में उमड़ आये सैलानी
स्मारक शनिवार रविवार 21 सितंबर
ताजमहल 3079 3512 1235
आगरा किला 535 743   248
महताब बाग 87 743 136
फतेहपुर सीकरी 150 294 92
सिकंदरा 150 248 116
एत्माद्दौला 79 119 30
मरियम मकबरा 23   17 31
रामबाग 26   152 64

 
विज्ञापन
Tourists gathered at Taj Mahal on weekend
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज के साथ कराएं आगरा दर्शन- जागो आगरा
संस्था जागो आगरा ने कोरोना के कारण लगे झटके से उबरने के लिए ‘आगरा दर्शन' का सुझाव दिया है। संस्थापक मनीष अग्रवाल के मुताबिक पर्यटकों को आगरा में 3 दिन रोकने के हिसाब से प्रचार किया जाए। इस पर्यटन सीजन से ही यह कार्य शुरू हो सकता है। आगरा दर्शन में हर श्रेणी के पर्यटक के बजट के अनुसार सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed