फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में बढ़े सब्जियों के दाम, गरीब के लिए तो 'रोटी-चटनी' खाना भी हुआ मुश्किल

Sun, 14 Jul 2019 02:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Tomato prices Rs 80 per kg in agra market
सब्जी की दुकान
बारिश के कारण सब्जियां तो महंगी हुई हीं, गरीबों के लिए रोटी-चटनी खाना भी मुश्किल हो गया। धनिया और टमाटर के दाम बारिश के कारण आसमान पर हैं। महज 6 दिनों में ही टमाटर की आपूर्ति कम होने के कारण टमाटर के भाव थोक में 50 फीसदी और फुटकर में दोगुने हो गए हैं। सब्जी मंडी के विक्रेताओं के मुताबिक अगले सात दिनों तक टमाटर में तेजी बनी रह सकती है, लेकिन इसके बाद दाम एकदम कम होने शुरू हो जाएंगे।
Tomato prices Rs 80 per kg in agra market
टमाटर
देश के कई हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश के कारण सब्जियों के दाम आसमान पर हैं, लेकिन छह दिनों में इनमें और तेजी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा महंगाई टमाटर पर छाई है। टमाटर फुटकर में 60 से 80 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है। 
Tomato prices Rs 80 per kg in agra market
सब्जी मंडी में दुकान पर लगीं हरी सब्जियां
शनिवार को सिकंदरा स्थित थोक सब्जी मंडी में टमाटर की क्रेट 900 रुपये किलो पर बिकी, जबकि बीते सप्ताह यह 600 रुपये किलो पर बिक रही थी। टमाटर की क्रेट 25 किग्रा वजन की होती है। टमाटर के साथ धनिया भी थोक में 200 और फुटकर में 400 रुपये किलो पर है, जबकि हरी मिर्च 80 रुपये किलो पर बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tomato prices Rs 80 per kg in agra market
सब्जी मंडी में टमाटर - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में एक सप्ताह से केवल दो से तीन ट्रक टमाटर ही आ रहा है, जबकि पूर्व में 10 से 15 ट्रक आ रहे थे। बंगलुरु से देसी टमाटर की तरह हल्के छिलके का टमाटर आ रहा है। महाराष्ट्र के नारायणगांव से हाइब्रिड की आपूर्ति होती है, लेकिन यहां बारिश के कारण टमाटर तोड़ा नहीं जा रहा। 
विज्ञापन
Tomato prices Rs 80 per kg in agra market
हरी सब्जियों में भिंडी के फुटकर दाम 40 रुपये, फली 40, शिमला मिर्च 80, कटहल 40-60, बैंगन 30-40, परवल 60, तोरई 30 और कद्दू 20 रुपये किलो पर बिक रहा है। फ्रूट एंड वेजीटेबल एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मानवानी ने बताया कि शिमला और महाराष्ट्र से टमाटर की आवक नहीं हो रही है। केवल बंगलुरू से टमाटर की सप्लाई हो रही है। अगले पांच से सात दिनों में महाराष्ट्र से आवक शुरू हो सकती है। तब टमाटर के दाम नीचे आ पाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed